फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2019: If you do not take the subject from the list Cutting 2.5 percent points

DU : सूची से विषय नहीं लेने पर कटेंगे 2.5 फीसदी अंक, ये रही जानकारी

Tue, 04 Jun 2019 09:25 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 04 Jun 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
DU Admission 2019: If you do not take the subject from the list Cutting 2.5 percent points
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए बेस्ट फोर में डीयू की विषय सूची से बाहर के विषय भी शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन इन विषयों को लेने पर विद्यार्थी के अंकों में से कटौती की जाएगी। यदि डीयू की सूची ए और सूची बी में से विषय नहीं लेते तो 2.5 फीसदी अंकों की कटौती होगी। जबकि जो विषय 12वीं में नहीं पढ़ा और उसमें ऑनर्स करना चाहते हैं तो एक फीसदी अंकों की कटौती होगी। 
विज्ञापन

डीयू, विद्यार्थी के कक्षा 12वीं में उन चार विषयों के अंकों को जोड़ता है, जिसमें सबसे अच्छे नंबर हों। इन्हें ही बेस्ट फोर विषय कहा जा जाता है,  लेकिन डीयू में हर प्रोग्राम में दाखिले के लिए अलग-अलग नियम हैं। डीयू में विषयों की दो सूची हैं। एक सूची, जिसमें सभी भाषाओं को रखा गया है। इस सूची में पांच विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं और दूसरी सूची में 21 इलेक्टिव विषय हैं। इनमें इंग्लिश, मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, हिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, एकाउंटेंसी, सिविक्स, बायोलॉजी-बॉयोकेमिस्ट्री-बॉयोटेक्नोलॉजी, राजनीति शास्त्र, होमसाइंस, लीगल स्टडी जैसे अन्य विषय शामिल हैं। विद्यार्थी इन दोनों सूचियों में से कोई विषय नहीं लेते हैं तो उसके कुल अंकों में से 2.5 फीसदी अंक कट जाएंगे। 

वहीं इंग्लिश ऑनर्स, हिंदी ऑनर्स जैसे प्रोग्राम के लिए 55 फीसदी अंक होना जरूरी है। यदि विद्यार्थी हिस्ट्री, राजनीति शास्त्र, भूगोल जैसे विषयों में ऑनर्स करना चाहता है, लेकिन उसने वह विषय 12वीं में नहीं पढ़ा है तो उसके एक फीसदी अंकों को कम किया जाएगा। मसलन कोई विद्यार्थी हिस्ट्री ऑनर्स करना चाहता है तो उसे अपने बेस्ट फोर में 1 भाषा और तीन अन्य विषयों को रखना होगा। यदि उसने हिस्ट्री नहीं पढ़ी तो उसके कुल अंकों में एक फीसदी अंक काट लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed