{"_id":"5d43b2b18ebc3e6c9b4813d4","slug":"du-admission-2019-admission-stop-for-general-category-admissions","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2019: सामान्य श्रेणी के दाखिलों पर पोर्टल ने लगाया ब्रेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admission 2019: सामान्य श्रेणी के दाखिलों पर पोर्टल ने लगाया ब्रेक
Fri, 02 Aug 2019 09:19 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 02 Aug 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में सामान्य श्रेणी के दाखिलों पर बृहस्पतिवार को दाखिला पोर्टल ने ब्रेक लगा दिया। दरअसल, आरक्षित श्रेणी के लिए जारी छठी कटऑफ के दाखिले के पहले दिन सामान्य श्रेणी के दाखिले पूर्व में आई कटऑफ के आधार पर हुए। ऐसे में कुछ कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के विद्यार्थी भी दाखिला लेने पहुंचे। वहां कॉलेजों ने जब दाखिला पोर्टल पर उनका दाखिला मंजूर करने का प्रयास किया तो वहां त्रुटि व सामान्य श्रेणी के दाखिले बंद होने का संदेश आया। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण कॉलेजों में असमंजस की स्थिति बन गई और कॉलेज दाखिला मंजूर नहीं कर पाए। विद्यार्थी भी फीस का भुगतान नहीं कर सके।
विज्ञापन
डीयू में छठी कटऑफ के आधार पर आरक्षित श्रेणी के दाखिले हुए। कॉलेजों को सामान्य श्रेणी के दाखिले पूर्व में जारी की गई कटऑफ के आधार पर करने के लिए कहा गया था। कुछ कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के दाखिले हुए भी तो वह दाखिला पोर्टल पर मंजूर नहीं किए जा सके। आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिला समिति संयोजक राजेश द्विवेदी ने बताया कि दाखिला पोर्टल पर सामान्य श्रेणी के दाखिले मंजूर नहीं हो सके। इसको लेकर कॉलेज ने डीयू दाखिला समिति को ई-मेल भेजकर सूचना भी दी। आश्वासन दिया गया है कि दाखिले मंजूर कर दिए जाएंगे। यह समस्या वहां हुई जिन कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, आरक्षित श्रेणी की स्पेशल ड्राइव के तहत जारी हुई छठी कटऑफ लिस्ट में गिरावट होते ही इन श्रेणियों के विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचे। इनके दाखिले करने में कॉलेज में कोई समस्या नहीं आई। आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में लगभग 35 दाखिले हुए, जबकि किरोड़ीमल कॉलेज में विभिन्न श्रेणियों में 30 व श्री अरबिंदो कॉलेज में 19 और आर्यभट्ट कॉलेज में लगभग 16 दाखिले हुए। इस कटऑफ के आधार पर दाखिले के लिए दो दिन और हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X