किसी भी राज्य के छात्र को ये यूनिवर्सिटी दे रही है मौका, मिली सीट तो देना होगा इतने लाख का डीडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के दो विश्वविद्यालयों में बीटेक प्रोग्राम में कुछ सीट खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए 13 अगस्त को स्पेशल राउंड काउंसलिंग होगी, जिसमें किसी भी राज्य का छात्र भाग ले सकता है। सीट जेईई मेन क्वालिफाइड रैंक के आधार पर अलॉट होगी। ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग के आयोजक संस्थान और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) के कुलपति प्रो. जेपी सैनी के मुताबिक, एनएसयूटी और डीटीयू में बीटेक प्रोग्राम में छात्रों द्वारा सीट छोड़ने पर कुछ सीट खाली रह गई हैं। यदि किसी छात्र को अभी तक बीटेक प्रोग्राम में किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिला तो वे 13 अगस्त की सुबह नौ बजे स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करें। नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की बीटेक की खाली सीटों पर सीट अलॉटमेंट होगा।
सीट मिलने पर देना होगा 1.66 लाख का डीडी
छात्र को अपने साथ 1.66 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर लाना अनिवार्य है। यह डीडी जैकदिल्ली 2019 एडमिशन के नाम से बनवाना होगा। स्पेशल राउंड काउंसलिंग में अलॉटमेंट होने वाली सीट छोड़ने के बाद विद्यार्थियों को फीस वापस नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें- मेडिकल का वो क्षेत्र जहां खाली हैं लाखों पद, जानें आप कैसे ले सकते हैं फायदा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..
कमेंट
कमेंट X