फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DRDO Scholarship Scheme for Girls Apply by December 31

मौका! डीआरडीओ ने लड़कियों के लिए निकाली स्कॉलरशिप, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

Sat, 12 Dec 2020 12:34 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 12 Dec 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
DRDO Scholarship Scheme for Girls Apply by December 31
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लड़कियों के पास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की स्कॉलरशिप पाने का अच्छा मौका है। लड़कियां अब इस स्कॉलरशिप के लिए 31 दिसंबर 2020 तक आवेदन कर सकती हैं। बीई/बीटेक या मेटेक फर्स्ट ईयर की लड़कियां इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति की वजह से डीआरडीओ ने अपनी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर की है। इससे पहले दो बार और इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की तिथि में विस्तार हो चुका है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब होगा एग्जाम
विज्ञापन



बीई, बीटेक, एमई, एमएससी और एमटेक के साथ-साथ गेट और जेईई स्कोर वाली छात्राएं भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। दरअसल, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन प्रत्येक वर्ष अपनी स्कॉलरशिप योजना के तहत महिला छात्रों को 30 छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इस साल चार वर्षीय बीई व बीटेक के लिए 20 स्कॉलरशिप निकाली हैं, जिनमें छात्राओं को चार साल या उससे कम की पढ़ाई के लिए हर साल वार्षिक शुल्क के तौर पर  1,20,000 रुपये मिलेंगे। इस स्कॉलरशिप के लिए छात्राओं के पास जेईई मेन स्कोर और 2020-21 के शैक्षणिक वर्ष में नामांकित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-DU NCWEB: बी.कॉम पाठ्यक्रमों के लिए छठी कटऑफ लिस्ट जारी, बीए के लिए आज होगी


एमई, एमएससी इंजीनियरिंग और एयरोनॉटिक इंजीनियरिंग में एमटेक करने वाली छात्राओं के लिए दस स्कॉलरशिप हैं, जिनमें छात्राओं को हर महीने 15,500 रुपये मिलेंगे। दो साल की अधिकतम अवधि के लिए छात्राओं को प्रति वर्ष 1,86,000 रु मिलेंगे।

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें

यहां करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed