दून बिजनेस स्कूल के कैंपस में मिलती है 100% प्लेसमेंट की गारंटी
दून बिजनेस स्कूल (DBS) एक ऐसा नाम है, जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। 100 से भी ज्यादा जानी-मानी कंपनियां हर साल डीबीएस में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं। डीबीएस की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पढ़ने वाले छात्रों को जब कोई कंपनी ऑफर लेटर देती है तो औसत सैलरी ही 6.69 लाख रुपये होती है। मतलब डीबीएस कैंपस प्लेसमेंट में औसतन 6.69 लाख रुपये का पैकेज छात्रों को दिया जाता है। अगर अधिकतम पैकेज की बात करें तो यहां के छात्रों को 23.5 लाख रुपये तक की सालाना सैलरी पैकेज के ऑफर मिल चुके हैं।
बड़ी-बड़ी कंपनियां जब दून बिजनेस स्कूल के कैंपस में आती हैं तो उन्हें पता होता है कि वे जिन छात्रों को चुनने जा रही हैं, उनकी प्रतिभा को तराशने में कड़ी मेहनत की गई है। यही कारण है कि वे डीबीएस के छात्रों का चयन करती हैं तो अनुभव को नजरअंदाज कर देती हैं। क्योंकि उन्हें पता होता है कि दून बिजनेस स्कूल के कैंपस में इंडस्ट्री के हिसाब से छात्रों को तैयार किया जाता है।
DBS में कौन से खास कोर्सेज
दून बिजनेस स्कूल में पीजीडीएम+एसएपी, पीजीडीएम ग्लोबल, एमबीए+बीएएसई, एमबीए, एमबीए-आईबी कोर्सेज हैं। डीबीएस से ये कोर्स करने वाले छात्रों को न केवल उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलती है बल्कि सुनहरे भविष्य की पहली सीढ़ी पर कदम रखने का मौका भी उन्हें कॉलेज के कैंपस में ही मिल जाता है। डीबीएस कैंपस प्लेसमेंट पर खास फोकस रखता है, जिसके लिए न केवल छात्र बल्कि शिक्षक भी खास तैयारी करते हैं।
दून बिजनेस स्कूल में इनडिपेंडेंट करियर डेवेलपमेंट सेल है, जिसमें हर छात्र को तराशने के लिए कमेटी मेंबर्स को जिम्मेदारी दी जाती है। छात्रों को तराशने का यह काम अनुभवी प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर की देख-रेख में किया जाता है। डीबीएस का करियर डेवेलपमेंट सेल एकदम स्वतंत्र तरीके से काम करता है। मतलब यह हुआ कि छात्र डीबीएस में जिस भी कोर्स की पढ़ाई कर रहा है, वह चलती रहती है, लेकिन साथ में करियर एडवांसमेंट एक्टिविटी भी जारी रहती है।
दून बिज़नेस स्कूल द्वारा औद्दोगिक जगत से अपेक्षित नवीनतम सर्टिफिकेशन जैसे की एसएपी, फ्रेंच भाषा, वेबसाइट निर्माण, एसईओ ई-कॉमर्स, एनआईएसएम सर्टिफिकेशन, सिक्स सिग्मा, ग्रीन बेल्ट एजीआईएलई, स्क्रम तथा विदेश यात्रा जैसी अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां होती हैं।
क्यों होते हैं 100 फीसदी प्लेसमेंट
डीबीएस मल्टीपल प्लेसमेंट पॉलिसी को फॉलो करता है। यही वजह है कि हर साल कैंपस प्लेसमेंट में हमारे छात्रों के लिए 100% ऑफर आते हैं। ऐसा इसलिए संभव हो पाता है, क्योंकि दून बिजनेस स्कूल कॉरपोरेट रिलेशनशिप पर खासा जोर देता है, साथ ही छात्रों के कौशल विकास पर भी पूरा ध्यान रखता है।
दून बिजनेस स्कूल के कैंपस प्लेसमेंट की सबसे खास बात यह है कि यहां पर छात्रों को करियर की सबसे अच्छी संभावनाओं का सुनहरा अवसर मिलता है। उदाहरण के तौर पर डीबीएस में छात्रों को कम से कम तीन कंपनियों में सिटिंग का अवसर मिलता है। अगर उसे एक कंपनी से ऑफर लेटर मिल भी जाता है तो भी उसे अपग्रेडेशन के लिए 2 और कंपनी में सिटिंग के मौके मिलते हैं। कैंपस में हर साल 150 से अधिक कम्पनियां प्लेसमेंट में हिस्सा लेती हैं। दून बिजनेस में टाटा कैपिटल, मुथूट फाइनांस, एरिक्सन, अमेरिकन एक्सप्रेस, बर्जर पेंट्स, एसआईएएम इंटरनेशनल बैंकॉक, जॉनसन एंड जॉनसन, कैपिटल फर्स्ट जैसी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए हर साल आती हैं।
(Advertorial)
कमेंट
कमेंट X