फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DIRECTORATE OF EDUCATION Delhi organise Nai udaan E magazines Vision Quest; director answers questions

पहल : दिल्ली शिक्षा निदेशालय में नई उड़ान विजन क्वेस्ट संपन्न, शिक्षा निदेशक ने दिए बच्चों के सवालों के जवाब

Thu, 15 Dec 2022 10:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 10:04 PM IST
सार

 दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से शुरू की गई पहल के तहत नई उड़ान विजन क्वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 15 दिसंबर को शिक्षा निदेशालय कार्यालय में किया गया।

विज्ञापन
DIRECTORATE OF EDUCATION Delhi organise Nai udaan E magazines Vision Quest; director answers questions
Vision quest - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से शुरू की गई पहल के तहत नई उड़ान विजन क्वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 15 दिसंबर को शिक्षा निदेशालय कार्यालय में किया गया। शिक्षा निदेशालय के प्रांगण में टीवी और विज्ञान ब्रांच द्वारा नई उड़ान मैगजीन के तहत विजन क्वेस्ट (Vision quest) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह एक ऐसा मंच है जहां बच्चों/ छात्रों के सवालों का जवाब दिया उनके रोल मॉडल हिमांशु गुप्ता, निदेशक शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार ने दिए। 

विज्ञापन

सात विद्यालयों के छात्रों ने लिया भाग

इस कार्यक्रम में दिल्ली के सात विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया जिनमें ASOSE सिविल लाइंस, ASOSE राज निवास मार्ग, मॉडर्न स्कूल बाराखंभा मार्ग, स्प्रिंगडेल्स स्कूल धौला कुआं, RPVV नंद नगरी, RSKV विनोद नगर पश्चिम, SAP GBSSS आंबेडकर नंगर सेक्टर पांच आदि के तकरीबन 25 छात्रों ने अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब चैनल पर भी किया गया, जिसमें दिल्ली के विद्यालयों के छात्र न सिर्फ जुड़े बल्कि उन्होंने वर्चुअली सवाल भी पूछे। कार्यक्रम का संचालन एसकेवी पटपड़गंज में बायोलॉजी की पीजीटी भावना सावनानी ने किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक जरीन ताज, डीडीई एग्जाम संजय सुभाष, डीडीई साइंस सुधाकर गायकवाड़, डीडीई एसडब्ल्यू ब्रांच सविता द्राल, स्कूल शाखा के ओएसडी बीपी पांडे और ओएसडी साइंस कुंदन कुमार दुबे भी मौजूद थे। विशेष अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में इला उपाध्याय प्रधानाचार्य आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल, पहलगाम शामिल रहीं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को बहुत सराहा। 

इनका रहा सहयोग

इस संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम नई उड़ान से सुमन रेलन, भावना सवनानी, डॉ नील कमल मिश्रा ने कार्यक्रम का प्रारूप तथा संरचना बनाने में विशेष भूमिका निभाई। वहीं, रवींद्र, रोहित उपाध्याय तथा चंदन झा ने तकनीकी सहयोग दिया। डीआईपी से आलोक रंजन तथा उनकी टीम ने विजन क्वेस्ट के सपने को धरातल पर उतारने में विशेष योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed