फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Dharmendra Pradhan and Manish Sisodia Meeting, Discussions on Quality Education System

विमर्श : प्रधान और सिसोदिया ने की मुलाकात, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हुई चर्चा

Sun, 18 Jul 2021 03:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 18 Jul 2021 03:56 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने देश के शिक्षा क्षेत्र को कैसे आधुनिक और उन्नत किया जाए, इस पर चर्चा की।

विज्ञापन
Dharmendra Pradhan and Manish Sisodia Meeting, Discussions on Quality Education System
धर्मेंद्र प्रधान और मनीष सिसोदिया की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने देश के शिक्षा क्षेत्र को कैसे आधुनिक और उन्नत किया जाए, इस पर चर्चा की।

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने सिसोदिया के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए ट्वीट किया, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र - दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, से मिलकर खुशी हुई। हमने देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के निर्माण, शिक्षकों की क्षमता निर्माण, स्कूल में भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनाने और मार्केट की आवश्यकता के अनुरूप संबंधित कौशल युक्त युवाओं को तैयार करने पर बहुमूल्य चर्चा की। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने भी बैठक के लिए शिक्षा मंत्री को ट्विटर पर धन्यवाद दिया। सिसोदिया ने ट्वीट किया, मैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का उनके बहुमूल्य समय के लिए आभारी हूं। मैंने उन्हें दिल्ली शिक्षा सुधारों पर अपनी पुस्तक शिक्षा भेंट की। हम सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध शासन की आवश्यकता है। मुझे यकीन है कि इस तरह की चर्चाओं से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 



गौरतलब है कि हाल ही में जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डिजिटल शिक्षा नवाचारों को प्रोत्साहनन देने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की थी। वहीं, दिल्ली के शिक्षा मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रवेश नियमों को बदलते हुए टीसी यानी स्थानांतरण प्रमाण-पत्र की अनिवार्य बाध्यता को खत्म करने की घोषणा की है। इससे सरकारी विद्यालयों में बच्चाें के दाखिले की संख्या में बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed