विमर्श : प्रधान और सिसोदिया ने की मुलाकात, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हुई चर्चा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने देश के शिक्षा क्षेत्र को कैसे आधुनिक और उन्नत किया जाए, इस पर चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने देश के शिक्षा क्षेत्र को कैसे आधुनिक और उन्नत किया जाए, इस पर चर्चा की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने सिसोदिया के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए ट्वीट किया, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र - दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, से मिलकर खुशी हुई। हमने देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली के निर्माण, शिक्षकों की क्षमता निर्माण, स्कूल में भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनाने और मार्केट की आवश्यकता के अनुरूप संबंधित कौशल युक्त युवाओं को तैयार करने पर बहुमूल्य चर्चा की।
वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने भी बैठक के लिए शिक्षा मंत्री को ट्विटर पर धन्यवाद दिया। सिसोदिया ने ट्वीट किया, मैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का उनके बहुमूल्य समय के लिए आभारी हूं। मैंने उन्हें दिल्ली शिक्षा सुधारों पर अपनी पुस्तक शिक्षा भेंट की। हम सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध शासन की आवश्यकता है। मुझे यकीन है कि इस तरह की चर्चाओं से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।
I'm grateful to Hon Union Education Minister @dpradhanbjp ji for his valuable time. I gifted him my book Shiksha on Delhi edu reforms. We all need committed governance to work on quality education.
I m sure such discussions would lead to effective implementation of NEP also. https://t.co/7605rQsOaj pic.twitter.com/byW81zMjYc — Manish Sisodia (@msisodia) July 18, 2021
गौरतलब है कि हाल ही में जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डिजिटल शिक्षा नवाचारों को प्रोत्साहनन देने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की थी। वहीं, दिल्ली के शिक्षा मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रवेश नियमों को बदलते हुए टीसी यानी स्थानांतरण प्रमाण-पत्र की अनिवार्य बाध्यता को खत्म करने की घोषणा की है। इससे सरकारी विद्यालयों में बच्चाें के दाखिले की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
कमेंट
कमेंट X