फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Development of Class-6 textbooks in final phase, to be available soon: Education ministry

NCERT: कक्षा-6 की पाठ्यपुस्तकों का विकास अंतिम चरण में, जल्द पेश की जाएगी क्लास 3 और 6 के लिए नई किताबें

Thu, 04 Jul 2024 05:39 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 04 Jul 2024 05:39 PM IST
सार

NCERT: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक बैठक में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को लेकर विस्तृत समीक्षा की। यह बैठक कक्षा-6 की पाठ्यपुस्तकों के आने में देरी की पृष्ठभूमि में हुई, जिन्हें अप्रैल से पढ़ाया जाना था और जो अभी तक बाजार में नहीं आई हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
Development of Class-6 textbooks in final phase, to be available soon: Education ministry
NCERT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

NCERT: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को यहां एक बैठक में नये पाठ्यक्रम ढांचे (NCF) के अनुसार स्कूली पाठ्यपुस्तकों के विकास की समीक्षा की।
विज्ञापन


यह बैठक कक्षा-6 की पाठ्यपुस्तकों के आने में देरी की पृष्ठभूमि में हुई, जिन्हें अप्रैल से पढ़ाया जाना था और जो अभी तक बाजार में नहीं आई हैं।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने पहले घोषणा की थी कि कक्षा 3 और 6 के लिए नई पाठ्यपुस्तकें 2024-25 शैक्षणिक सत्र से पेश की जाएंगी।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय (एमओई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए, कक्षा 3 और 6 में नई और आकर्षक पाठ्यपुस्तकें पेश की जाएंगी। पाठ्यपुस्तक विकास कार्य अंतिम चरण में है और ग्रेड 3 और 6 के लिए नौ पाठ्यपुस्तकें पहले से ही उपलब्ध हैं। शेष आठ जल्द ही उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीईआरटी (NCERT) का प्रारंभिक लक्ष्य इस वर्ष केवल कक्षा 3 और 6 के लिए एनसीएफ 2023 पर आधारित नई पाठ्यपुस्तकें जारी करना था। जहां कक्षा 3 के लिए पाठ्यपुस्तकें बाजार में उपलब्ध हैं, वहीं कक्षा 6 के लिए पाठ्यपुस्तकें आने में देरी हो रही है।

इस सप्ताह ही एनसीईआरटी ने शैक्षणिक सत्र के मध्य में कक्षा 6 के लिए नई अंग्रेजी और हिंदी पाठ्यपुस्तकें जारी कीं। सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और गणित जैसे शेष विषयों की पाठ्यपुस्तकें अभी तैयार नहीं हैं और स्कूलों को तब तक कक्षा 6 के छात्रों को ब्रिज कार्यक्रम से पढ़ाने के लिए कहा गया है।

अधिकारी ने कहा, "एनईपी 2020 का उद्देश्य बेहतर शिक्षण परिणामों के लिए सीखने को आनंददायक और तनाव मुक्त बनाने के लिए आर्थिक रूप से मूल्य वाली, उच्च गुणवत्ता वाली पाठ्यपुस्तकें प्रदान करना है। एनसीईआरटी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को पूरी तरह से महसूस करने के लिए कक्षा 1 से 12 तक के लिए नई पाठ्यपुस्तकों का निर्माण कर रहा है। 


अधिकारी ने बताया कि मंत्री ने स्कूल शिक्षा सचिव, एनसीईआरटी निदेशक और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अध्यक्ष के साथ एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक विकास की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed