{"_id":"5f09b82a24145267983ee03b","slug":"detailed-sop-prepared-for-conducting-exams-amid-covid-19-union-hrd-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर एचआरडी मंत्री ने कही ये बात","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर एचआरडी मंत्री ने कही ये बात
Sat, 11 Jul 2020 06:44 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 11 Jul 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : ट्विटर
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया तैयारी की है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर एसओपी तैयार की है। जिसे विश्वविद्यालय संचालित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में टर्मिनल सेमेस्टर/अंतिम वर्ष का कोई भी विद्यार्थी उपस्थित होने में असमर्थ रहता है, तो उसे ऐसे पाठ्यक्रम के लिए विशेष परीक्षाओं में बैठने का अवसर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में अगस्त तक पीएचडी-एमएससी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
एचआरडी मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को देखते हुए यूजीसी ने टर्मिनल सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं 30 सितंबर तक कराने का दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और भविष्य दोनों अहम हैं। हमारे लिए विद्यार्थियों का स्वास्थ्य, उनकी सुरक्षा, निष्पक्षता और समान अवसर के सिद्धांतो का पालन करना सर्वोपरि है। विश्व स्तर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक विश्वसनीयता, करियर के अवसरों और भविष्य की प्रगति को सुनिश्चित करना भी शिक्षा प्रणाली में बहुत मायने रखता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JAC 12th Result 2020: झारखंड इंटरमीडिएट के नतीजे जल्द होने वाले हैं जारी, यहां जानिए पूरी जानकारी
उन्होंने कहा कि ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि किसी भी शिक्षा प्रणाली में विद्यार्थियों का शैक्षणिक मूल्यांकन बहुत महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। परीक्षाओं में प्रदर्शन विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और संतुष्टि देता है। एचआरडी मंत्री ने ये सारी बातें ट्वीट कर कही हैं।
कमेंट
कमेंट X