{"_id":"5f09533ed67f2f11071d1313","slug":"jac-12th-result-2020-jac-inter-science-result-2020-jac-commerce-result-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"JAC 12th Result 2020: झारखंड इंटरमीडिएट के नतीजे जल्द होने वाले हैं जारी, यहां जानिए पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JAC 12th Result 2020: झारखंड इंटरमीडिएट के नतीजे जल्द होने वाले हैं जारी, यहां जानिए पूरी जानकारी
Sat, 11 Jul 2020 11:29 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
झारखंड बोर्ड के बारहवीं कक्षा के नतीजे जल्द होंगे जारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JAC 12th Result 2020: झारखंड बोर्ड अब जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से एक हफ्ते के भीतर ही बारहवीं के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, अभी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से बारहवीं कक्षा के नतीजों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बोर्ड एक हफ्ते में ही बारहवीं के परिणाम जारी कर सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारी भी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य हो चुका है संपन्न
बताया जा रहा है कि झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम के लिए पूरी तरह से तैयार है। साइंस और कॉमर्स का मूल्यांकन कार्य भी संपन्न हो चुका है। अब बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा ही बची हुई है। बोर्ड एक सप्ताह के भीतर रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर होगी।
विज्ञापन
कैसे देखें अपना रिजल्ट?
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com है। विद्यार्थी जैसे ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करेंगे उनको वहां रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करने और अपने सारे विवरण डालने के बाद उनके सामने रिजल्ट खुल जाएगा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट तभी देख पाएंगे जब बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी रिजल्ट की आधिकारिक तारीख को लेकर बोर्ड की तरफ से होने वाली घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X