फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University to Conduct Joint Exams for UG, PG, SOL and NCWEB Students

DU: डीयू में इस बार एक साथ होगी सभी यूजी-पीजी की परीक्षा, करीब आठ लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Tue, 11 Nov 2025 08:31 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 11 Nov 2025 08:31 AM IST
सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस बार एक बड़ा बदलाव किया है। विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि सभी यूजी, पीजी, एसओएल और एनसीवेब के छात्रों की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी। इस बार करीब आठ लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Delhi University to Conduct Joint Exams for UG, PG, SOL and NCWEB Students
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय में सभी यूजी और पीजी, एसओएल, एनसीवेब के पहले, तीसरे व पांचवें और सातवें सेमेस्टर के छात्र एक साथ परीक्षा देंगे। इस साल डीयू ने कोविड महामारी के दौरान के सभी छात्रों को भी कवर किया है। इस कारण से डीयू के सभी वर्षों के छात्रों की अगले सेमेस्टर की कक्षाएं तीन जनवरी से शुरू हो जाएंगी। वहीं दिसंबर-जनवरी में होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है। अब छात्र 30 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

डीयू में पहले सेमेस्टर समेत बाकी ऑड सेमेस्टर (तीसरे, पांचवें व सातवें) की परीक्षाएं दिसंबर 2025 व जनवरी 2026 में होंगी। परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। नियमित कॉलेजों के छात्रों के साथ-साथ एनसीवेब के छात्र दिसंबर-जनवरी में परीक्षा देंगे। जबकि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) छात्रों की परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू होंगी और फरवरी तक चलेंगी। सभी यूजी-पीजी कोर्सेज मिलाकर करीब आठ लाख छात्र परीक्षा में बैठेंगे। नियमित कॉलेजों के यूजी के लगभग 2.2 लाख छात्र, एसओएल के 5.2 लाख, एनसीवेब के करीब 50 हजार छात्र परीक्षा देंगे। इसके अलावा सभी पीजी कोर्स के 60 हजार छात्र परीक्षा में बैठेंगे।

विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई

डीयू ने नियमित कॉलेज, एसओएल व एनसीवेब के ऑड सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को भी बढ़ा दिया है। छात्र अब 30 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। लेट फीस के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर है। इससे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 15 नवंबर रात 11:55 बजे तक तय की गई थी। लेट फीस के साथ 16 नवंबर तक फॉर्म भरे जा सकते थे। परीक्षा विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसकी कॉपी संभाल कर रखें। यदि फॉर्म भरने में कोई त्रुटि हुई है तो अपनी फैकल्टी, विभाग व कॉलेज से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed