फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University Revaluation Notification available on official notification

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रीवैल्यूऐशन के लिए ईमेल के माध्यम से भेजें फॉर्म

Wed, 13 May 2020 05:45 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 13 May 2020 05:45 PM IST
सार

  • नवंबर-दिसंबर 2019 में हुई परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए फॉर्म भरने की प्रकिया शुरू
  • छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए revaluation.branch.105@gmail.com पर भेजें फॉर्म 
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि है 26 मई, 2020

विज्ञापन
Delhi University Revaluation Notification available on official notification
du

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में नवंबर-दिसंबर 2019 में आयोजित कुछ परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए फॉर्म भरने की प्रकिया शुरू हो गई है। जो पुनर्मूल्यांकन और पुन: जांच प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। छात्र अब 26 मई, 2020 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए revaluation.branch.105@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि ये नोटिफिकेशन यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन ब्रांच द्वारा जारी किया गया है। देश में फैली महामारी कोविड 19 के कारण देश के लॉकडाउन होने कारण फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे, वे अब री-इवैल्यूशेन, रीचेकिंग और आंसरशीट की फोटो कॉपी के लिए 26 मई अंतिम तिथि है। यानि उम्मीदवार 26 मई तक ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CBSE: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, शिक्षकों के घर भिजवाई गई कॉपियां
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि उम्मीदवार  री-इवैल्यूशन, रीचेकिंग और आंसरशीट के लिए फॉर्म प्राप्त करना चाहते हैं तो डीन एग्जामिनेशन ने बताया कि exam.du.ac.in/Revaluation.html पर जाकर ऐप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। केवल फॉर्म भरना ही काफी नहीं है छात्रों को उनके डीन/हेड/डिपार्टमेंट से हस्ताक्षर करवाने होंगे।

जमा किए जाने वाले दस्तावेज-
  • नवंबर-दिसंबर में हुई परीक्षा की मार्कशीट और प्रवेश पत्र की स्कैन की गई कॉपी, फॉर्म के साथ लगानी होगी।
  • ऑनलाइन फीस की स्कैन की गई कॉपी भी ईमेल करके भेजनी है।
  • यदि यूजी छात्र साउथ दिल्ली कैंपस के हा तो फॉर्म revelcell.sdc@gmail.com पर भेजने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed