{"_id":"636a0c21377776044c6d2c0d","slug":"delhi-university-released-duet-2022-seat-matrix-for-post-graduate-programs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी कार्यक्रमों के लिए जारी किया सीट मैट्रिक्स, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी कार्यक्रमों के लिए जारी किया सीट मैट्रिक्स, ऐसे करें चेक
Tue, 08 Nov 2022 01:28 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:28 PM IST
सार
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी कार्यक्रमों के लिए सीट मैट्रिक्स जारी किया है। उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक तक सकते हैं।
विज्ञापन
DU PG Admission 2022
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट, पीजी कार्यक्रमों के लिए DUET 2022 सीट मैट्रिक्स जारी किया है। लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट uod.ac.in पर इसकी जांच कर सकते हैं। डीयू के मुताबिक, एकेडमिक काउंसिल की बैठक के फैसले के मुताबिक कुछ पीजी प्रोग्राम्स के सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया गया है। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत डैशबोर्ड पर लॉग इन कर सकते हैं और 13 नवंबर, 2022 को शाम 5 बजे तक विभागों, कॉलेजों के लिए अपनी प्राथमिकताओं को संशोधित कर सकते हैं। डीयू के नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत वरीयता सीटों के अस्थायी आवंटन का आधार बन जाएगी। वरीयता परिवर्तन विंडो के दौरान, उम्मीदवार अपने अंक भी अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
10 नवंबर को डीयू की तीसरी मेरिट लिस्ट
डीयू ने 7 नवंबर 2022 को डीयू मिड-एंट्री प्रवेश 2022 के लिए पंजीकरण बंद कर दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय 10 नवंबर, 2022 को डीयू की तीसरी मेरिट सूची 2022 जारी करेगा। उम्मीदवारों को 11 से 13 नवंबर तक अपनी आवंटित सीट और कॉलेजों को स्वीकार करना आवश्यक है। डीयू 14 नवंबर 2022 तक आवेदन का सत्यापन और अनुमोदन करेगा। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2022 है।

परिणाम जल्द होंगे जारी
23,000 से अधिक छात्रों ने डीयू सीएसएएस 2022 के दूसरे दौर में उन्हें आवंटित सीटों से अपग्रेड और सीट आवंटन का विकल्प चुना। इसके अलावा, कुल 30,662 उम्मीदवारों ने अपनी सीटों को फ्रीज करने का अनुरोध किया। डीयू में कुल 70,000 सीटें हैं, जिनमें से 15,500 सीटों पर दूसरे दौर का कब्जा था। DUET PG परीक्षा 17, 18, 19, 2 और 21 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। अभी तक परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

कमेंट
कमेंट X