फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University released DUET 2022 seat matrix for Post Graduate programs

DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी कार्यक्रमों के लिए जारी किया सीट मैट्रिक्स, ऐसे करें चेक

Tue, 08 Nov 2022 01:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 08 Nov 2022 01:28 PM IST
सार

DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी कार्यक्रमों के लिए सीट मैट्रिक्स जारी किया है। उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक तक सकते हैं।
 

विज्ञापन
Delhi University released DUET 2022 seat matrix for Post Graduate programs
DU PG Admission 2022 - फोटो : social media

विस्तार

DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट, पीजी कार्यक्रमों के लिए DUET 2022 सीट मैट्रिक्स जारी किया है। लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट uod.ac.in पर इसकी जांच कर सकते हैं। डीयू के मुताबिक, एकेडमिक काउंसिल की बैठक के फैसले के मुताबिक कुछ पीजी प्रोग्राम्स के सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया गया है।  उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत डैशबोर्ड पर लॉग इन कर सकते हैं और 13 नवंबर, 2022 को शाम 5 बजे तक विभागों, कॉलेजों के लिए अपनी प्राथमिकताओं को संशोधित कर सकते हैं। डीयू के नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत वरीयता सीटों के अस्थायी आवंटन का आधार बन जाएगी। वरीयता परिवर्तन विंडो के दौरान, उम्मीदवार अपने अंक भी अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

10 नवंबर को डीयू की तीसरी मेरिट लिस्ट
डीयू ने 7 नवंबर 2022 को डीयू मिड-एंट्री प्रवेश 2022 के लिए पंजीकरण बंद कर दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय 10 नवंबर, 2022 को डीयू की तीसरी मेरिट सूची 2022 जारी करेगा। उम्मीदवारों को 11 से 13 नवंबर तक अपनी आवंटित सीट और कॉलेजों को स्वीकार करना आवश्यक है। डीयू 14 नवंबर 2022 तक आवेदन का सत्यापन और अनुमोदन करेगा। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2022 है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम जल्द होंगे जारी 
23,000 से अधिक छात्रों ने डीयू सीएसएएस 2022 के दूसरे दौर में उन्हें आवंटित सीटों से अपग्रेड और सीट आवंटन का विकल्प चुना।  इसके अलावा, कुल 30,662 उम्मीदवारों ने अपनी सीटों को फ्रीज करने का अनुरोध किया। डीयू में कुल 70,000 सीटें हैं, जिनमें से 15,500 सीटों पर दूसरे दौर का कब्जा था। DUET PG परीक्षा 17, 18, 19, 2 और 21 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। अभी तक परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed