फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University Postpones UG, PG Final Year Exams

दिल्ली विश्वविद्यालय: यूजी और पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित

Thu, 20 May 2021 04:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 20 May 2021 04:57 PM IST
सार

  • दिल्ली विश्वविद्यालय ने  स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष, अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi University Postpones UG, PG Final Year Exams
विद्यार्थी ( फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने  स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष, अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि अब यूजी और पीजी परीक्षाएं 7 जून से शुरू होंगी। पहले यूजी और पीजी परीक्षाएं 15 मई से आयोजित होने वाली थीं, लेकिन देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफे के कारण ये परीक्षाएं 1 जून तक के लिए टाल दी गई थीं।विश्वविद्यालय ने आधिकारिक आदेश में कहा कि परीक्षाओं को लेकर जल्द ही नई डेट शीट जारी की जाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केरल: पहली कक्षा के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू, अन्य कक्षाओं के लिए 26 मई से

विश्वविद्यालय का कहना है कि जल्द ही विशिष्ट परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने उस डेट शीट को भी वापस ले लिया है, जो 15 मई की परीक्षाओं की समय-सीमा के अनुसार प्रकाशित की गई थी। हालांकि, अभी परीक्षाओं के मोड को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नई अधिसूचना में परीक्षाएं किस मोड में आयोजित होंगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि 1 जून से शुरू होने वाली यूजी और पीजी फाइन ईयर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 

इसे भी पढ़ें-इग्नू रिजल्ट 2020-21: दिसंबर टीईई रिजल्ट जारी, 7 चरणों में ignou.ac.in के जरिए ऐसे करें चेक


हालांकि, यह कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण यूजी और पीजी अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित हो सकती हैं। परीक्षाओं की नई डेटशीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।  विश्वविद्यालय का कहना है कि मई/जून 2021 परीक्षाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed