फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University : no entrance exam for any new course in session 2020-21

दिल्ली विश्वविद्यालय : सत्र 2020-21 में किसी नए कोर्स के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

Mon, 03 Feb 2020 05:06 AM IST
गौरव पाण्डेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 03 Feb 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi University : no entrance exam for any new course in session 2020-21
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में अंडर ग्रेजुएट स्तर (यूजी) में दाखिले के लिए किसी नए कोर्स में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। बीते साल की तरह ही यूजी के दस कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के सहयोग से ली जाएगी। दरअसल इस बार कयास लगाए जा रहे थे कि यूजी के सभी कोर्सेज में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। इन कयास पर विराम लगाते हुए प्रशासन ने किसी नए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला ले लिया है।

विज्ञापन


डीयू दाखिला शाखा के डीन डॉ. पंकज अरोड़ा ने कहा कि यह तय हो गया है कि किसी नए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी। जिन कोर्सेज के लिए अब तक प्रवेश परीक्षा होती आई है, उन्हीं में होगी। उन्होंने कहा कि दाखिले से जुड़ी अन्य बातों पर विचार करने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। जल्द ही दाखिले से संबंधित अन्य प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी। एनटीए ही प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करेगा। 
विज्ञापन


बीते साल जिन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, उनमें बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एफएआई), बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स, बीटेक (आईटी एंड एम), बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज, बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन, बीएससी इन फिजिकल एजुकेशन (हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीए ऑनर्स एमएमसी, बीए ऑनर्स म्यूजिक व पांच साल का जर्नलिज्म प्रोग्राम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू ने दाखिले के संबंध में ऑनलाइन सुझाव मांगे थे। पहले सुझाव देने की तिथि 5 जनवरी थी जिसे बढ़ाकर 31 जनवरी किया गया था। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि अभी प्राप्त सुझावों का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाए या नहीं, इस पर भी चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed