{"_id":"60ba13698ebc3ef79460c57e","slug":"delhi-university-mulling-fee-waiver-to-students-orphaned-by-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: कोरोना के कारण अभिभावक खोने वाले छात्रों की फीस माफी की तैयारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: कोरोना के कारण अभिभावक खोने वाले छात्रों की फीस माफी की तैयारी
Fri, 04 Jun 2021 05:24 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 04 Jun 2021 05:24 PM IST
सार
- दिल्ली विश्वविद्यालय वैश्विक कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता खोने वाले छात्रों के शुल्क माफ करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय वैश्विक कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता खोने वाले छात्रों के शुल्क माफ करने पर विचार कर रहा है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय उन छात्रों के शुल्क माफी पर विचार कर रहा है, जिन्होंने कोरोना संक्रमण की वजह से अपने माता-पिता को खो दिया है। यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को कहा कि इसके लिए वे सर्वेक्षण करें और ऐसे छात्रों की सूची तैयार करें, जिन्होंने इस महामारी के दौरान अपने परिवार को खोया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-शैक्षणिक सत्र 2021-22: सीबीएसई स्कूलों में कोडिंग एवं डाटा साइंस पर शुरू होंगे दो कोर्स, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन
डीन ऑफ कॉलेज बलराम पाणि ने न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' को बताया कि विश्वविद्यालय ने अपने कॉलेजों को उन छात्रों का सर्वेक्षण करने के लिए लिखा है, जिन्होंने कोरोनो वायरस के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। सोमवार तक इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी के तहत तीन तरह के कॉलेज हैं। कुछ कॉलेज ट्रस्ट द्वारा संचालित होते हैं, कई कॉलेज विश्वविद्यालय और कुछ कॉलेज पूरी तरह या आंशिक रूप से दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित हैं। दिल्ली सरकार द्वारा पूरी तरह या आंशिक रूप से वित्त पोषित 28 कॉलेज हैं, जिनमें 12 ऐसे हैं जो पूरी तरह से 'आप' सरकार द्वारा वित्त पोषित हैं। दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित कॉलेजों में से एक के प्रिंसिपल ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि एक बार विश्वविद्यालय द्वारा निर्णय को अंतिम रूप देने के बाद हम इसे अपने शासी निकाय के सामने रखेंगे और मंजूरी दे देंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2021 : मूल्यांकन मानदंड से संतुष्ट नहीं होने पर क्या है छात्रों के लिए विकल्प?
कमेंट
कमेंट X