{"_id":"608f75fb9cc7185cce0e586a","slug":"delhi-university-final-semester-exams-2021-postponed-till-june-1-due-to-corona-and-will-conduct-online-in-open-book-format","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित, अब इस तारीख से ऑनलाइन आयोजित होंगे इम्तिहान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित, अब इस तारीख से ऑनलाइन आयोजित होंगे इम्तिहान
Mon, 03 May 2021 11:13 AM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 03 May 2021 11:13 AM IST
सार
अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले 15 मई से शुरू होने वाली थीं। किंतु अब इन परीक्षाओं को 1 जून, 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान दर को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले 15 मई से शुरू होने वाली थीं। किंतु अब इन परीक्षाओं को 1 जून, 2021 तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एग्जामिनेशन डीएस रावत बताते हैं कि 2 मई, 2021 को सभी विभागों के प्रमुखों और डीनों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में परीक्षाओं को एक जून तक स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अब नई तारीखों का एलान 1 जून से पहले डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर exam.du.ac.in पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
रावत आगे बताते हैं कि 1 जून के बाद परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। बता दें गत वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की गई थीं। इस बार ही परीक्षाएं ओपन बुक फॉर्मेट में आयोजित की जाएंगी। वहीं अन्य सेमेस्टर की परीक्षाओं का निर्णय भी विश्वविद्यालय द्वारा जल्द लिया जाएगा। छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
DU UG & PG Exams postpone.#DelhiUniversity #DUExams pic.twitter.com/4qF4hdcUjC
— Delhi University (@Delhiuniversit) May 3, 2021
कमेंट
कमेंट X