अब दिल्ली विवि से ऑनलाइन कर सकते हैं बैचलर डिग्री कोर्स, जानें कैसे
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU - Delhi University) से पढ़ने की चाहत रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब आप देश-विदेश में कहीं भी रहकर दिल्ली विवि से स्नातक की पढ़ाई कर सकते हैं। विद्यार्थियों को यह सुविधा देने के लिए दिल्ली विवि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग का दूरस्थ शिक्षा विभाग (DU SOL - Delhi University School of Open Learning, Distance Education) ऑनलाइन बैचलर डिग्री कोर्सेज की शुरुआत कर रहा है।
बता दें कि डीयू एसओएल (DU SOL) उन चार संस्थानों में से एक है जिनके ऑनलाइन माध्यम से कोर्स कराने के प्रस्ताव को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अनुमति प्रदान की।
कब और किन कोर्सेज की होगी पढ़ाई
यूजीसी के एक अधिकारी के अनुसार, डीयू एसओएल नवंबर 2019 से ही अपनी वेबसाइट पर पढ़ाई से संबंधित विषय वस्तु अपलोड करना शुरू कर देगा। वहीं, इच्छुक विद्यार्थी जनवरी 2020 से अपने पसंद के कोर्स में नामांकन करा सकेंगे।
ये भी पढ़ें : क्या होता है सैन कोर्स, इससे एपल व गूगल जैसी कंपनियों में भी मिलेगा नौकरी का मौका
फिलहाल जिन कोर्सेज को एसओएल दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) के लिए संचालित कर रहा है, उन्हें ही ऑनलाइन माध्यम में भी शुरू कराए जाने की बात हुई है। ये कोर्सेज होंगे -
- बीए
- बीकॉम
- बीए इंग्लिश ऑनर्स
- बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स
- बीकॉम ऑनर्स
हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें : क्या है NRI बैंकिंग, इसमें करियर बनाकर कैसे कर सकते हैं बंपर कमाई
कमेंट
कमेंट X