फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University declared results for 28 courses of UG, PG, MPhil-PhD

यूजी, पीजी, एमफिल-पीएचडी के 28 कोर्सेज के नतीजे घोषित, डीयू की वेबसाइट पर देख सकते रिजल्ट

Sun, 08 Jul 2018 12:50 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi University declared results for 28 courses of UG, PG, MPhil-PhD
दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी, एमफिल-पीएचडी के 28 कोर्सेज के लिए जून में संपन्न हुई ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र इन नतीजों को डीयू की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन


रिजल्ट में छात्रों की रैंक अनुसार सूची भी जारी की गई है। नतीजे जारी होने के बाद अब छात्र अपनी आंसर शीट की फोटो कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उन्हें प्रति पेपर 500 रुपये का भुगतान करना होगा।  
विज्ञापन


डीयू प्रशासन के अनुसार, छात्र रिजल्ट जारी होने के 7 दिन के अंदर आंसर-शीट की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन फॉर्म भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तय की गई अवधि के बाद आवेदन करने पर उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों को यह भी ध्यान रखना होगा कि उसे यह आवेदन अपनी हैंडराइटिंग में ही करना होगा। 

छात्रों को आवेदन फॉर्म नॉर्थ कैंपस स्थित परीक्षा विभाग में खिड़की नंबर-2 पर जमा कराना है। आवेदन करने के बाद उन्हें 16 से 30 दिन के अंदर फोटो कॉपी मिल जाएगी। 

वहीं, यदि छात्र अंकों की गणना और किसी प्रकार की गलती पाता है तो इसके संबंध में 7 दिन के भीतर संबंधित विभाग से संपर्क कर सकता है। 10 दिन के अंदर उनकी शिकायत का समाधान किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed