फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University: Chief Minister Rekha Gupta Said work will not stop because of Delhi government, Know Details

Delhi University: दिल्ली सरकार की वजह से नहीं रुकेगा डीयू का काम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया वादा

Sat, 05 Apr 2025 08:58 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 05 Apr 2025 08:58 AM IST
सार

Delhi University:  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में कहा कि दिल्ली सरकार की वजह से डीयू का कोई भी काम नहीं रुकेगा। सरकार दिल्ली में एजुकेशन टूरिज्म बढ़ाने पर भी काम करेगी।

विज्ञापन
Delhi University: Chief Minister Rekha Gupta Said work will not stop because of Delhi government, Know Details
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ani

विस्तार

Delhi University: डीयू के कन्वेंशन हाल में शुक्रवार (4 अप्रैल) को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की वजह से डीयू का कोई भी काम नहीं रुकेगा। सरकार दिल्ली में एजुकेशन टूरिज्म बढ़ाने पर भी काम करेगी। मुझे दौलत राम कॉलेज ने लीडर बनाया है। कभी सोचा नहीं था कि जिस कुलपति कार्यालय पर कभी धरना देते थे, आज वहीं सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन


जब उन्होंने वर्ष 1993 में दौलतराम कॉलेज में दाखिला लिया था तो पूरे साल हड़ताल चलती रही। ऐसे में डुसू प्रतिनिधियों से संपर्क हुआ और एबीवीपी से जुड़ गई। अंतिम वर्ष में डुसू अध्यक्ष बनने का मौका मिला। स्कूटी से डीयू और राजनीतिक कार्यक्रम में पहुंचती थी, तब सोचा नहीं था कि जिन सड़कों पर घूम रही हूं, कभी उन्हें ठीक करवाने की जिम्मेदारी निभाऊंगी। 

विज्ञापन

दिल्ली सरकार और डीयू मिलकर करेंगे कार्य-  कुलपति

डीयू की पूर्व छात्र होने के नाते मेरी जो भी जिम्मेदारी है, उसे निभाने में पीछे नहीं हटूंगी। वहीं, कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार और डीयू मिलकर कार्य करेंगे। डीयू का पूर्ण सहयोग दिल्ली सरकार को मिलेगा। किसी पूर्व छात्र के तरक्की करने पर विवि और कॉलेज भी खुश होते हैं। डीयू की विद्यार्थी रेखा गुप्ता का दिल्ली की मुख्यमंत्री बनना हम सबके लिए गर्व और सम्मान की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीयू के एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो व दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सविता राय, डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी, डीयू दक्षिणी परिसर निदेशक प्रो. श्रीप्रकाश सिंह और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो रंजन त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रिंसिपल सविता राय ने कॉलेज की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

डीयू ने 27 साल बाद जीती अखिल भारतीय रोहिंटन बारिया ट्रॉफी

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) टूनर्मिट में कोटा विश्वविद्यालय की टीम को परास्त कर दिया है। इस जीत से डीयू ने 27 साल बाद अखिल भारतीय रोहिंटन वारिया ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) टूनर्मिट 2024-2025 के आयोजन सचिव एवं होय खेल निदेशक हॉ अनिल के डीयू अंतराल के बाद यह ट्रॉफी आना टीम के लिए मायने रखता है। उन्होंने बताया कि फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीयू ने 50 ओवरों में 380 रनों का विशाल स्कोर बनाया। डीयू के दे गेंदबाजों ने कोटा विवि को 197 रनों पर समेट दिया और 183 रनों के साथ खिताब जीत लिया। सेमीफाइनल मैच 31 मार्च को डीयू में ही खेले गए थे, जिनमें पहला मैच कोटा विधि और एसआरएम विवि और दूसरा मैच दिल्ली विवि और मद्रास विवि के बीच हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed