फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University changes admission rules merit will be calculated by adding marks of four subjects

Delhi University: डीयू ने दाखिला नियमों में किया बदलाव, चार विषयों के अंकों को जोड़कर की जाएगी मेरिट की गणना

Sun, 18 Sep 2022 06:39 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Sep 2022 06:39 AM IST
सार

डीयू डीन दाखिला डॉ हनीत गांधी के अनुसार, किसी एक कोर्स या ग्रुप ऑफ कोर्स की मेरिट की केलकुलेशन छात्रों द्वारा उस कोर्स में प्राप्त किए सर्वश्रेष्ठ चार विषयों के नॉर्मलाइज्ड अंकों को जोड़ कर तैयार होगी।

विज्ञापन
Delhi University changes admission rules merit will be calculated by adding marks of four subjects
Delhi University - फोटो : Social Media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीयूईटी का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। अब छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार है। हालांकि छात्र सीयूईटी स्कोर कार्ड में दिए गए पर्सेंटाइल अंकों व नार्मालाइज्ड अंकों में उलझे हुए हैं। छात्रों को पर्सेंटाइल अंकों में उलझने की जरूरत नहीं है। डीयू में पहले की तरह छात्रों के सर्वश्रेष्ठ चार विषयों के अंकों को ही देखा जाएगा।

विज्ञापन


डीयू की मेरिट चार विषयों के सीयूईटी में प्राप्त नार्मलाइज्ड अंकों को जोड़ कर तैयार की जाएगी। जिन कोर्सेज के पात्रता मानदंड एक समान होंगे, उनके लिए कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होगी।  
विज्ञापन


डीयू डीन दाखिला डॉ हनीत गांधी के अनुसार, किसी एक कोर्स या ग्रुप ऑफ कोर्स की मेरिट की केलकुलेशन छात्रों द्वारा उस कोर्स में प्राप्त किए सर्वश्रेष्ठ चार विषयों के नॉर्मलाइज्ड अंकों को जोड़ कर तैयार होगी। डीयू में अधिकतर प्रोग्राम में दाखिले के लिए एक भाषा व चार एकेडेमिक विषयों को ही मेरिट का आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीयूईटी में दिए गए जनरल टेस्ट को बीए प्रोग्राम व बीकॉम में माना जाएगा। छात्र के लिए जरूरी है कि कोर्स व कॉलेज का चयन करने से पहले उस कोर्स के पात्रता मानदंड व अपना सीयूईटी स्कोर जरूर चेक करे। पंजीकरण प्रक्रिया व कॉलेज व कोर्स चयन प्रक्रिया 10 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी।


इसके बाद डीयू के पास सभी आवेदकों का डेटा होगा। इस डेटा में कोर्स व कॉलेज की वरीयता व सभी विषयों का सीयूईटी स्कोर भी होगा। छात्र को जिस कोर्स में दाखिला चाहिए, उसके लिए जिन विषयों की जरूरत है। उन चार बेस्ट फोर विषयों के नॉर्मलाइज्ड अंकों को जोड़ा जाएगा और मेरिट तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed