{"_id":"5e549c058ebc3ef3ef129edb","slug":"delhi-university-campus-placement-maximum-salary-package-of-rs-31-lakh-annually","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीयू: इस साल 130 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट, अधिकतम सैलेरी पैकेज 31 लाख रुपये सालाना","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
डीयू: इस साल 130 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट, अधिकतम सैलेरी पैकेज 31 लाख रुपये सालाना
Tue, 25 Feb 2020 09:50 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 25 Feb 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi university
डीयू के नामी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की प्लेसमेंट प्रक्रिया में बीते साल की तरह इस बार भी अधिकतम सैलेरी पैकेज 31 लाख रुपये सालाना रहा है जबकि औसतन सैलेरी पैकेज में इस बार बढ़ोतरी हुई है। बीते साल औसतन सैलेरी पैकेज 7.62 लाख सालाना था जो कि इस साल बढ़कर 9.8 लाख पहुंच गया। पहले चरण की प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान अब तक लगभग 130 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट से जॉब ऑफर मिले हैं।
विज्ञापन
जानें कितनी कंपनियों ने लिया हिस्सा...
Trending Videos
इस साल एसआरसीसी कॉलेज की प्लेसमेंट प्रक्रिया काफी अच्छी रही है। पहले चरण की प्रक्रिया में 32 नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस बार 130 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले जो बीते साल की तुलना में 17.60 फीसदी अधिक है। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने 33.33 प्रतिशत नियोक्ताओं में बढ़ोतरी का दावा किया है। नए नियोक्ताओं में ई.कॉमर्स, कंसल्टिंग और अन्य क्षेत्रों की कंपनियां शामिल रही हैं। सबसे अधिक 53 फीसदी छात्रों का चयन कंसलटिंग क्षेत्र की कंपनियों ने किया है।
ये भी पढ़ें- Leap Year: जब चार के बाद आ गया था 15 अक्तूबर, जानें हर चौथे साल फरवरी में क्यों होते हैं 29 दिन
शिक्षा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Leap Year: जब चार के बाद आ गया था 15 अक्तूबर, जानें हर चौथे साल फरवरी में क्यों होते हैं 29 दिन
शिक्षा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X