DU UG CSAS: पहली आवंटन सूची में नहीं आया नाम, तो परेशान न हों, उम्मीद अभी बाकी... जानें कब आएगी दूसरी लिस्ट
DU UG CSAS Admission 2025: यूजी में एडमिशन के लिए पहली आवंटन सूची जारी हो चुकी है। अगर आपका नाम पहली लिस्ट में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दूसरी सूची जल्द आने वाली है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU UG CSAS Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत पहली आवंटन सूची जारी कर दी है। इस सूची में जिन छात्रों को सीट अलॉट हो गई है, वे तय समय सीमा के भीतर सीट कंफर्म कर सकते हैं।
हालांकि, कई छात्रों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, जिससे वे परेशान हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दूसरी आवंटन सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने पंजीकरण कराया है। DU के 69 कॉलेजों और विभिन्न विभागों में 79 कार्यक्रमों की कुल 71,642 सीटों के लिए 239,890 उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं (preferences) प्रस्तुत की हैं। इस बड़ी संख्या को देखते हुए यह संभव है कि पहली आवंटन सूची में कई योग्य उम्मीदवारों को सीट न मिल पाई हो, लेकिन आगे आने वाली सूचियों में उन्हें मौका मिल सकता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि पहले राउंड में करीब दो लाख 40 हजार योग्य उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर प्रोग्राम और कॉलेज संयोजन के आवंटन पर विचार किया गया था। इस आधार पर पहले सीएसएएस दौर में ही कुल 93,166 आवंटन किए गए हैं। इसके अलावा 1325 एकल कन्या श्रेणी में सीटें आवंटित की गई हैं। जबकि अनाथ श्रेणी में कुल 259 सीटें आवंटित हुई हैं। इनमें 127 छात्राओं और 132 छात्रों को सीटों का आवंटन किया गया है।
इस दिन जारी होगी दूसरी आवंटन सूची
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने घोषणा की है कि UG CSAS 2025 की दूसरी आवंटन सूची 28 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। जिन छात्रों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया था, उन्हें अब अगली सूची में मौका मिल सकता है।
बता दें कि स्नातक प्रथम वर्ष का शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहा है, ऐसे में छात्रों को समय पर सीट कन्फर्म करने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
इन दस्तावेजों को रखें तैयार
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- फोटो आईडी प्रूफ (आधार, पैन आदि)
- CUET स्कोर कार्ड
कमेंट
कमेंट X