{"_id":"637b1836eec0997d1c179bb1","slug":"delhi-university-admissions-2022-du-spot-allocation-round-registrations-begin-know-how-to-apply-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 14,000 से अधिक सीटें खाली","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 14,000 से अधिक सीटें खाली
Mon, 21 Nov 2022 11:48 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:48 AM IST
सार
DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में कुल 59,401 छात्रों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तीन राउंड के माध्यम से स्नातक कार्यक्रमों में एडमिशन लिया है। अभी भी विश्वविद्यालय में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
DU seat allocation
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में कुल 59,401 छात्रों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तीन राउंड के माध्यम से स्नातक कार्यक्रमों में एडमिशन लिया है। विश्वविद्यालय में सीट आवंटन का तीसरा दौर 17 नवंबर को समाप्त हो गया। उम्मीदवार आज (21 नवंबर 2022) से आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर डीयू सीएसएएस स्पॉट प्रवेश (DU CSAS spot admission 2022) के लिए आवेदन कर सकेंगे। स्पॉट राउंड के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर शाम 4:59 बजे तक है।
विज्ञापन
पहली स्पॉट आवंटन सूची 23 नवंबर को होगी जारी
दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने कहा कि 2,000 से अधिक छात्रों ने अपना प्रवेश वापस ले लिया, जबकि 14,000 से अधिक सीटें खाली हैं। इन सीटों को सीट आवंटन के स्पॉट राउंड के जरिए भरा जाएगा। 59,401 छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में प्रवेश दिया गया है। हमने CSAS (कॉमन सीट आवंटन प्रणाली) के पहले स्पॉट आवंटन दौर के लिए रिक्त सीटों की एक सूची भी जारी की है। प्रथम चरण के स्पॉट आवंटन के लिए अभ्यर्थी 21 नवंबर से 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पहली स्पॉट आवंटन सूची 23 नवंबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 24 नवंबर से 26 नवंबर के बीच आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं। प्रवेश के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि फीस 27 नवंबर है। पहले स्पॉट एडमिशन राउंड की घोषणा के बाद, सभी पहले से प्रवेशित छात्रों के प्रवेश को लॉक कर दिया जाएगा और उन्हें सुपरन्यूमेररी अपग्रेड के अलावा अपग्रेड के लिए विचार नहीं किया जाएगा। डीयू फर्स्ट स्पॉट एडमिशन 2022 की घोषणा के बाद प्रवेशित छात्रों को अपना प्रवेश वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X