{"_id":"5b56af184f1c1b49748b6998","slug":"delhi-university-admission-ncweb-announced-fifth-cut-off-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का मौका, एनसीवेब की 5वीं और आखिरी कट ऑफ लिस्ट जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का मौका, एनसीवेब की 5वीं और आखिरी कट ऑफ लिस्ट जारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कालिजिऐयट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने अपनी पांचवीं व आखिरी कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में एक से सात फीसदी तक की गिरावट हुई है। अब मंगलवार से बृहस्पतिवार तक इस कट ऑफ में खाली दो हजार सीटों के लिए दाखिले शुरू होंगे। इस तरह से अब छात्राओं के पास आखिरी अवसर है।
विज्ञापन
बीए प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के दाखिलों की बात की जाए तो कुल 26 सेंटरों में 23 सेंटरों पर दाखिले बंद हो चुके हैं। जिन 3 सेंटरों पर दाखिले का विकल्प छात्राओं को मिल रहा है, वहां अलग-अलग सेंटर के हिसाब से 54 फीसदी से लेकर 71 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। सामान्य के लिए बीए से ज्यादा बीकॉम में दाखिले के अवसर ज्यादा हैं। बीकॉम में 14 सेंटरों पर दाखिला लिया जा सकता है। बीकॉम में सामान्य श्रेणी के लिए सर्वाधिक कट ऑफ 81 फीसदी मिरांडा हाउस की है, जबकि सबसे कम कट ऑफ 52 फीसदी भगिनी निवेदिता कॉलेज की रही है।
विज्ञापन
बीए व बीकॉम मेें एसटी श्रेणी का दाखिला 33 फीसदी पर हो जाएगा। जहां एससी श्रेणी के लिए बीए प्रोग्राम में दाखिले के अवसर कम हैं, वहीं बीकॉम में एससी श्रेणी के लिए भरपूर संभावनाएं हैं। जबकि ओबीसी श्रेणी के लिए दाखिले के पूरे मौके बरकरार हैं। एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि 12 हजार सीटों में से लगभग 10 हजार सीटों पर दाखिले हो गए हैं। इस तरह से अभी दो हजार सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X