फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   delhi police recruitment exam 2020 Constable Recruitment 12th Pass Can Apply for 5846 Vacancies

दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2020: 5 हजार से ज्यादा रिक्तियां, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए मौका

Mon, 10 Aug 2020 05:32 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 10 Aug 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
delhi police recruitment exam 2020 Constable Recruitment 12th Pass Can Apply for 5846 Vacancies
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 - फोटो : अमर उजाला

Delhi Police Constable Recruitment Exam 2020: अगर आप दिल्ली पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। दिल्ली पुलिस में महिला और पुरुष कांस्टेबल भर्ती की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए एसएससी ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन कराएगी। इस बात की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। खास बात है कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए देशभर के योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में 5846 रिक्तियां
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए  5846 रिक्तियां निकली हैं, जिनमें महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस में होने वाली इन भर्तियों में पे लेवल- 3 का वेतनमान मिलेगा। 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: महत्वपूर्ण जानकारी

ऑनलाइन आवेदन की तिथि

1 अगस्त से लेकर  7 सितंबर 2020

आवेदन की रसीद पाने की तिथि

7 सितंबर 2020 (11:30 बजे)

ऑनलाइन फीस भरने की तारीख

9 सितंबर 2020 (11:30 बजे)

ऑनलाइन चालान की तारीख

11 सितंबर 2020 (11:30 बजे)

चालान के जरिए शुल्क जमा करने की  

14 सितंबर 2020

पेपर-1 की तारीख

27 नवंबर से 14 दिसंबर 2020

ध्यान रखने वाली बात

सारी योग्यता चेक कर लें

उम्र सीमा और योग्यता
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 साल से लेकर 25 साल के बीच मांगी गई है। 1 जुलाई 2020 तक अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से लेकर 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, इसमें एससी और ओबीसी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी गई है। एससी अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में पांच साल और ओबीसी अभ्यर्थियों को तीन साल की छूट दी गई है। इसी तरह खिलाड़ियों को भी उम्र सीमा में छूट दी गई है। इसके लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर देखें।

इसे भी पढ़ें-दसवीं के नंबरों के आधार पर रेलवे में मिलेगी नौकरी, युवाओं के लिए है सुनहरा अवसर


इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास जन्मतिथि सर्टिफिकेट होना चाहिए। दसवीं और बारहवीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट होना चाहिए। जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों की हाइट 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पहाड़ी इलाकों से आने वाले अभ्यर्थियों की हाइट 165 सेंटीमीटर मांगी गई है। उत्तराखंड, हिमाचल, नागालैंड, अरुणांचल, जम्मू-कश्मीर और असम से आने वाले अभ्यर्थियों को हाइट में छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed