Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The weather will change starting

आज से बदलेगा मौसम, दो दिन छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में मौसम का मिजाज शुक्रवार से बदलने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते लगातार दो दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी और ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। मौसम के इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

फिलहाल क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वीरवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 29 से घटकर 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 10 दिनों के दौरान ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान करीब सात डिग्री तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed