फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Nursery admissions started from december 1 know the last date and admission process

Delhi Nursery Admission: दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में एक दिसंबर से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया,ऐसे करें आवेदन

Tue, 22 Nov 2022 02:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 22 Nov 2022 02:45 PM IST
सार

Delhi Nursery admission 2023:  दिल्ली के मान्यता प्राप्त प्राइवेट नर्सरी स्कूलों में प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और कक्षा 1 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Delhi Nursery admissions started from december 1 know the last date and admission process
nursery School admission

विस्तार

Delhi Nursery admission 2023: शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने घोषणा की है कि 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली के मान्यता प्राप्त प्राइवेट नर्सरी स्कूलों में प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और कक्षा एक के लिए प्रवेश प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है।
विज्ञापन

 

पहली सूची 20 जनवरी को होगी घोषित
प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची के साथ चयनित होने वाले बच्चों की पहली सूची 20 जनवरी को घोषित की जाएगी।  जबकि दूसरी सूची छह फरवरी को अपलोड की जाएगी। प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटों के साथ सभी प्रवेश स्तर की कक्षाओं का विवरण सभी स्कूलों द्वारा 16 दिसंबर तक घोषित किया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है, "सभी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 28 नवंबर तक प्रवेश के लिए अपना मानदंड अपलोड करेंगे।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Nursery admission 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
  • दिल्ली की नर्सरी कक्षाओं के लिए आवेदन शुरू- 1 दिसंबर, 2022
  • दिल्ली की नर्सरी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि- 23 दिसंबर, 2022
  • दिल्ली की नर्सरी कक्षाओं में सीटों के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का विवरण अपलोड करना - 6 जनवरी, 2023
  • प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक छात्र को दिए गए अंकों को अपलोड करना - 13 जनवरी, 2023
  • दिल्ली की नर्सरी कक्षाओं के लिए चयनित विद्यार्थियों की प्रथम सूची- 20 जनवरी 2023
विज्ञापन

Delhi Nursery admission 2023 पंजीकरण शुल्क 25 रुपये
अभिभावकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। चयनित छात्रों की पहली सूची 20 जनवरी को डीओई दिल्ली जारी करेगा। इसके बाद दूसरी सेलेक्ट लिस्ट सहित वेटिंग लिस्ट 6 फरवरी, 2023 को प्रदर्शित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 17 मार्च 202 को बंद होगी। इसके अलावा अभिभावकों को विज्ञापन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्कूल की वेबसाइट पर चेक करते रहना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed