{"_id":"6780a3f421d2b8bf0e0aa0f3","slug":"delhi-nursery-admission-list-of-marks-for-admission-in-nursery-will-be-released-today-first-list-will-come-o-2025-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Nursery Admission: नर्सरी में दाखिले के लिए मानकों के अंकों की सूची आज होगी जारी; इस दिन आएगी पहली लिस्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi Nursery Admission: नर्सरी में दाखिले के लिए मानकों के अंकों की सूची आज होगी जारी; इस दिन आएगी पहली लिस्ट
Fri, 10 Jan 2025 10:07 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 10 Jan 2025 10:07 AM IST
सार
Delhi Nursery Admission: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजी स्कूल आज मानकों में मिले अंकों के साथ बच्चों की सूची जारी करेंगे। इससे स्कूल में होने वाले दाखिले की स्थिति लगभग स्पष्ट हो जाएगी। दाखिले की पहली सूची 17 जनवरी को जारी होगी।
विज्ञापन
Delhi Nursery Admission
- फोटो : freepik
विस्तार
Delhi Nursery Admission: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजी स्कूल शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार आज मानकों में मिले अंकों के साथ बच्चों की सूची जारी करेंगे। इससे स्कूल में होने वाले दाखिले की स्थिति लगभग स्पष्ट हो जाएगी। स्कूलों ने ड्रॉ ऑफ लॉटरी का शेड्यूल जारी कर अभिभावकों को बुलाना शुरू कर दिया है। कई स्कूलों में 11 जनवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिले की पहली सूची व प्रतीक्षा सूची 17 जनवरी को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया था कि वह 10 जनवरी तक बच्चों को मानकों में मिले अंकों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी करें। सूची से यह साफ हो जाएगा कि किस बच्चे को किस मानक में स्कूल ने कितने अंक दिए हैं।
इतने अंक वाले बच्चों को दाखिले की संभावना
अधिकतर स्कूलों में 50 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों के दाखिले की संभावना है। कई स्कूलों में यह 90 अंक तक होगी। हुमायुं रोड स्थित मॉर्डन स्कूल ने लॉटरी का शेड्यूल जारी कर दिया है। यहां 11 जनवरी को पूर्व छात्र मानक के तहत मिले 75 अंक, भाई-बहन मानक में मिले 75 अंक व सामान्य श्रेणी के 50 अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं, द्वारका स्थित मॉर्डन कॉन्वेंट स्कूल भी 11 जनवरी को लॉटरी निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X