Delhi ITI Admission: दिल्ली आईटीआई प्रवेश के लिए राउंड-4 का सीट आवंटन परिणाम जारी, जानें आगे की प्रक्रिया
Delhi ITI Admission 2024: प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, दिल्ली ने आईटीआई प्रवेश के लिए चौथे राउंड का सीट आवंटन घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड पर जाकर सीट आवंटन की स्थिति जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi ITI Seat Allotment: दिल्ली के प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने आज, यानी 27 अगस्त को दिल्ली आईटीआई राउंड-4 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार दिल्ली आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in. पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, वे अपने अकाउंट में लॉग इन करने के बाद उन्हें फ्रीज कर सकते हैं।
स्वीकृति शुल्क के भुगतान के बाद ही आवंटित सीटों की पुष्टि की जाएगी। दिल्ली आईटीआई प्रवेश शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 01 सितंबर है।
दिल्ली आईटीआई काउंसलिंग के लिए आगे का शेड्यूल
दिल्ली आईटीआई काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 28 अगस्त से 30 अगस्त शाम 4:30 बजे तक अपनी आवंटित सीटों को फ्रीज कर सकेंगे।
आवंटित संस्थान में अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 28 अगस्त से 30 अगस्त शाम 5 बजे तक चलेगा।
प्रवेश शुल्क का ऑनलाइन जमा 28 अगस्त से शुरू होगा और 1 सितंबर रात 11:59 बजे तक चलेगा।
काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
दिल्ली आईटीआई प्रवेश के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यक होगी -
- सीट आवंटन पत्र की प्रति
- अनंतिम प्रवेश पर्ची की प्रति
- सभी मूल प्रमाण पत्र
- आवंटित आईटीआई में जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का सेट
- मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र
- एंटी रैगिंग का स्वप्रमाणित अंडरटेकिंग
- अंडरटेकिंग
- स्व-प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- उम्मीदवार की तीन तस्वीरें
कमेंट
कमेंट X