{"_id":"6613a728ec68c20afc0399d5","slug":"delhi-high-court-rejects-plea-to-postpone-inter-final-exams-read-here-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CA Exam 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की सीए परीक्षा स्थगित की मांग वाली याचिका, इस दिन होंगे एग्जाम्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CA Exam 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की सीए परीक्षा स्थगित की मांग वाली याचिका, इस दिन होंगे एग्जाम्स
Mon, 08 Apr 2024 04:27 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 08 Apr 2024 04:27 PM IST
सार
CA Exam 2024: दिल्ली उच्च न्यायालय ने मई सत्र में होने वाली परीक्षा सीए इंटर और फाइनल परीक्षा स्थगित करने से इनकार कर दिया है। पूरी खबर नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CA Exam 2024: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीए इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित करने की मांग करने वाली याचिका को आज यानी सोमवार 8 अप्रैल को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। संस्थान द्वारा पूर्व घोषित परीक्षा तारीखों में संशोधन देश में होने वाले 18वीं लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा किए जाने के बाद किया गया था। जिसमें छात्र फिर से संशोधन करने की मांग कर रहे थे। जिसे अब खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं ने परिवहन और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला जो आगामी लोकसभा चुनावों के कारण उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन पीठ का विचार था कि कोई भी नियम यह नहीं बताता है कि चुनाव के दौरान परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती हैं।
विज्ञापन
न्यायालय ने कहा कि "अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रहे हैं कि उम्मीदवारों का वोट डालने का अधिकार सीए परीक्षाओं से प्रभावित न हो।"
पीठ ने कहा, "आप चाहते हैं कि सीए परीक्षाएं स्थगित कर दी जाएं? क्या ऐसा कोई कानून है जो कहता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई परीक्षा नहीं हो सकती? यदि आप चुनाव के कारण पढ़ाई नहीं कर सकते तो सीए बनने का आपका कोई औचित्य नहीं है।"
विज्ञापन
न्यायालय ने आगे कहा, "कि केवल यह तथ्य कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, यह अदालत के लिए परीक्षा को पटरी से उतारने का आधार नहीं हो सकता है, जो लगभग 4.26 लाख अभ्यर्थियों द्वारा दी जानी है।"
CA Exam 2024: आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार इस दिन आयोजित की जाएंगी
अदालत के फैसले के बाद, आईसीएआई को मई में सीए इंटर, फाइनल परीक्षा आयोजित करने की अपनी योजना जारी रखने की उम्मीद है।
सीए इंटर ग्रुप I परीक्षा- 3, 5 और 9 मई, 2024,
समूह II- 11, 15 और 17 मई, 2024
सीए फाइनल ग्रुप 1- परीक्षा- 2, 4 और 8 मई , 2024
समूह 2- 10, 14 और 16 मई, 2024
अंतर्राष्ट्रीय आकलन परीक्षण- 14 और 16 मई, 2024
अदालत के फैसले के बाद, आईसीएआई को मई में सीए इंटर, फाइनल परीक्षा आयोजित करने की अपनी योजना जारी रखने की उम्मीद है।
सीए इंटर ग्रुप I परीक्षा- 3, 5 और 9 मई, 2024,
समूह II- 11, 15 और 17 मई, 2024
सीए फाइनल ग्रुप 1- परीक्षा- 2, 4 और 8 मई , 2024
समूह 2- 10, 14 और 16 मई, 2024
अंतर्राष्ट्रीय आकलन परीक्षण- 14 और 16 मई, 2024
कमेंट
कमेंट X