फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Govt Schools Class 11 Non-Plan Admissions Begin Today, To Be Conducted in Three Phases

Admission 2025: दिल्ली में सरकारी स्कूलों के 11वीं में नॉन-प्लान दाखिले आज से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Tue, 27 May 2025 07:48 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 27 May 2025 07:48 AM IST
सार

Delhi 11th Admission 2025: शिक्षा निदेशालय के नियम के अनुसार सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से दसवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र इसमें पंजीकरण नहीं कर सकते हैं। उन्हें दाखिले के लिए अपने स्कूल से ही संपर्क करना होगा। नॉन प्लान के तहत दिल्ली के ऐसे बच्चे दाखिला ले सकते हैं जो निजी स्कूल से सरकारी स्कूल में आना चाहते हैं।

विज्ञापन
Delhi Govt Schools Class 11 Non-Plan Admissions Begin Today, To Be Conducted in Three Phases
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Delhi Govt School 11th Admission 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं के नतीजे घोषित होने के बाद सरकारी स्कूलों में 11वीं में नॉन प्लान दाखिले की दौड़ शुरू होने जा रही है। यह ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी।पहले चरण के तहत ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज (27 मई) दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है जो कि 9 जून शाम पांच बजे तक चलेगी। शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट (www.edudel.nic.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। दाखिले का दूसरा चरण 1 जुलाई से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगी। जबकि तीसरे चरण की प्रक्रिया एक से 11 अगस्त तक चलेगी। 

विज्ञापन

नॉन प्लान दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी

शिक्षा निदेशालय के नियम के अनुसार सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से दसवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र इसमें पंजीकरण नहीं कर सकते हैं। उन्हें दाखिले के लिए अपने स्कूल से ही संपर्क करना होगा। नॉन प्लान के तहत दिल्ली के ऐसे बच्चे दाखिला ले सकते हैं जो निजी स्कूल से सरकारी स्कूल में आना चाहते हैं। सोमवार को शिक्षा निदेशालय ने इन नॉन प्लान दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही दाखिला शेड्यूल व मानदंड भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन

19 जून को जारी होगी पहली आवंटित सूची

पहले चरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पंजीकृत छात्रों को आवंटित स्कूल की सूची 19 जून को जारी की जाएगी। उसके बाद 20 से 30 जून तक छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दूसरे चरण के तहत पंजीकृत बच्चों को आवंटित स्कूल की सूची 21 जुलाई को जारी की जाएगी। 22 से 31 जुलाई तक छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो तीसरे चरण के लिए सूची 20 अगस्त को जारी होगी और 21 से 30 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि दाखिले में एससी-एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) कश्मीरी विस्थापितों व राष्ट्रीय खेलों में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को पांच फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। 

दाखिले के लिए मानदंड भी जारी

ग्यारहवीं में साइंस स्ट्रीम में गणित के साथ दाखिला लेने के लिए 55 फीसदी अंक जरूरी है। साथ ही अंग्रेजी, गणित व साइंस में 50 -50 फीसदी अंक की अनिवार्यता है। साइंस स्ट्रीम बिना गणित के साथ लेने के लिए भी 55 फीसदी होना जरूरी है। इसके अलावा अंग्रेजी में 50, गणित स्टैंडर्ड में 40, गणित बेसिक में 45 और साइंस में 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। कोई छात्र कॉमर्स स्ट्रीम के साथ गणित लेने का इच्छुक है तो उसके लिए 50 फीसदी के साथ पास होना जरूरी है। इस बार इस अनिवार्यता को कम किया गया है।

बीते साल तक 55 फीसदी अंक के साथ पास होने की अनिवार्यता थी। जबकि अंग्रेजी, सोशल साइंस में 45-45 फीसदी और स्टैंडर्ड गणित या बेसिक गणित में 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। गणित के बिना कॉमर्स लेने के लिए भी पास प्रतिशत 50 फीसदी होना चाहिए इसके अलावा अंग्रेजी व हिंदी में 45-45 व सोशल साइंस में 45 अंक जरूरी है। आर्ट्स (ह्यूमेनिटीज) में दाखिले के लिए छात्र का दसवीं में पास होना जरूरी है। यदि कोई छात्र आर्ट्स के साथ अर्थशास्त्र विषय को पढऩा चाहता है तो 45 फीसदी अंक जरूरी है। आर्ट्स के साथ गणित पढऩे के लिए गणित में 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed