{"_id":"6969ec4514f0a089ed0c6af4","slug":"delhi-govt-schools-annual-exams-2026-to-begin-from-february-10-check-full-schedule-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Govt School: 10 फरवरी से होंगी सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi Govt School: 10 फरवरी से होंगी सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल
Fri, 16 Jan 2026 01:14 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:14 PM IST
सार
Delhi Govt School Exam: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Exam
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Delhi Govt Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरु होंगी। शिक्षा निदेशालय ने इन परीक्षाओं की तिथि और संचालन के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय के अधिकारी परीक्षाओं के दौरान औचक निरीक्षण करेंगे। 10 फरवरी को 11वीं की इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी, रिटेल व टूरिज्म की परीक्षा होगी। 11 को 9वीं की कौशल विषयों की परीक्षा होगी। 17 को 11वीं की मुख्य विषय हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
19 फरवरी को 8वीं, 9वीं व 11वीं की मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी। 3-8वीं तक के मुख्य विषयों की परीक्षा 26 फरवरी से होगी। परीक्षाएं 18 मार्च को खत्म होंगी। 3-5वीं तक की परीक्षाएं दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होंगी। छठी से 8वीं तक की परीक्षा 2.30 बजे से 5 बजे तक होगी। 9वीं व 11वीं की परीक्षा 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X