Free Coaching: स्कूली छात्रों को नीट, जेईई परीक्षा की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार, डिप्टी सीएम ने की घोषणा
दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को नीट और जेईई जैसी उच्च स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग देने की घोषणा की है। पहले साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों से चुने गए कक्षा 11वीं और 12वीं के 6,000 बच्चों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के लिए अहम खबर है। अब उनके डॉक्टर-इंजीनियर बनने के सपने भी जल्द पूरे हो सकेंगे। इन सपनों को पूरा करने में दिल्ली सरकार उनकी मदद करेगी। दरअसल, दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को नीट और जेईई जैसी उच्च स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग देने की घोषणा की है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस योजना की जानकारी दी है।
पहले साल छह हजार बच्चों को करेंगे प्रशिक्षित
सिसोदिया ने कहा कि पहले साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों से चुने गए कक्षा 11वीं और 12वीं के 6,000 बच्चों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने इंजीनियरिंग, चिकित्सा और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में अपना करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को तैयार करने के लिए अवंती फेलो के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। सिसोदिया ने कहा, चुने गए विद्यार्थियों को विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए टेस्ट सीरीज, इन परीक्षाओं के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहायता और तैयारी के दौरान नियमित सलाह के माध्यम से मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें : NEET MDS 2022 Postponed: नीट एमडीएस परीक्षा 2022 स्थगित, इंटर्नशिप की समय-सीमा भी बढ़ी
पायलट प्रोजेक्ट में देखने को मिले शानदार परिणाम
दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा कि कई बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन उनके माता-पिता महंगी कोचिंग का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, इससे पहले, यह मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम कुछ स्कूलों में पायलट आधार पर शुरू किया गया था, और इसके अच्छे परिणाम सामने आए थे। एससी और एसटी वर्ग की 160 से अधिक लड़कियों को इस कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञों द्वारा नीट परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग दी गई है। अब दिल्ली यह तस्वीर बदलने के लिए तैयार है।
कमेंट
कमेंट X