NEET PG 2022: नीट पीजी 2022 के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 31 जुलाई तक बढ़ी
NEET PG 2022: एमबीबीएस छात्र नई समय सीमा के तहत अब अपनी इंटर्नशिप 31 जुलाई, 2022 तक पूरी कर सकेंगे। इसके साथ ही नीट पीजी 2022 के लिए आवेदन भरने हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2022 के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। एमबीबीएस छात्र नई समय सीमा के तहत अब अपनी इंटर्नशिप 31 जुलाई, 2022 तक पूरी कर सकेंगे। इसके साथ ही नीट पीजी 2022 के लिए आवेदन भरने हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से जारी 04 फरवरी, 2022 को जारी आधिकारिक नोटिस की निरंतरता में और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार नीट पीजी परीक्षा 2022 के लिए पात्रता के उद्देश्य से इंटर्नशिप पूरा करने की आखिरी तिथि 31 जुलाई, 2022 तक बढ़ा दी गई है।
आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि नीट पीजी 2022 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को तदनुसार अपडेट किया जा रहा है और आवेदन फॉर्म में बदलाव 18 फरवरी, 2022 (दोपहर तीन बजे से) तक दिखाई देगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की विंडो 25 मार्च, 2022 तक सक्रिय रहेगी।
बता दें कि कई एमबीबीएस छात्र हाल ही में नीट पीजी 2022 इंटर्नशिप के लिए समय सीमा बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। आठ फरवरी की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के पास जाकर अपनी बात रखने को कहा था। इसके साथ ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) को भी छात्र प्रतिनिधिमंडल की चिंताओं और मुद्दों पर गंभीरता से चिंतन करने की हिदायत थी।
इंटर्नशिप की समय सीमा के विस्तार की आधिकारिक सूचना को देखने के लिए, छात्र आधिकारिक वेबसाइट - natboard.edu.in पर जा सकते हैं। नोटिस एक नई विंडो में पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही किसी भी जिज्ञासा, संदेह या समस्याओं के मामले में, उम्मीदवार 022- 61087595 पर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पडेस्क को helpdesknbeexam@natboard.edu.in पर मेल कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X