NEET MDS 2022 Postponed: नीट एमडीएस परीक्षा 2022 स्थगित, इंटर्नशिप की समय-सीमा भी बढ़ी
NEET MDS 2022 Postponed: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नीट एमडीएस परीक्षा 2022 को स्थगित करने का फैसला करते हुए बीडीएस छात्रों को बड़ी राहत दी है। साथ ही इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा भी बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET MDS 2022 Postponed: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक नोटिस जारी कर नीट एमडीएस परीक्षा 2022 को स्थगित करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में संबंधित निकायों और अधिकारियों को गुरुवार, 17 फरवरी, 2022 को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा भी बढ़ाई जा रही है। कोरोना कालखंड के दौरान हजारों बीडीएस छात्र अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे वे परीक्षा से वंचित रह जाते, क्योंकि परीक्षा में भाग लेने के लिए इंटर्नशिप पूरी होना अनिवार्य शर्त है।
नीट-पीजी 2022 के साथ हो सकती है नीट एमडीएस परीक्षा
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय अपनी स्थगन स्वीकृति अधिसूचना में कहा कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि नीट-एमडीएस परीक्षा, 2022 के आयोजन को 4-6 सप्ताह के लिए स्थगित किया जा सकता है और संभवतया उसी तिथि के आसपास आयोजित कर ली जाए, जैसे कि नीट-पीजी 2022 के लिए निर्धारित की गई है।
इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 31 जुलाई तक बढ़ाने के निर्देश
इसके साथ ही इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा भी 31 जुलाई, 2022 तक बढ़ाने को लेकर स्वीकृति दी गई है। बता दें अभी एमडीएस उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 31 मार्च, 2022 को खत्म हो रही थी। हालांकि, औपचारिक घोषणा और निर्देश डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) की ओर से जारी किए जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की ओर से नए कार्यक्रम की घोषणा डीसीआई की ओर से जारी निर्देशों के आधार पर की जाएगी।
नीट पीजी 2022 का मामला सुप्रीम कोर्ट में
वहीं, नीट पीजी परीक्षा 2022 का मुद्दा भी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। आठ फरवरी की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के पास जाकर अपनी बात रखने को कहा था। इसके साथ ही केंद्र सरकार को भी छात्र प्रतिनिधिमंडल की चिंताओं और मुद्दों पर गंभीरता से चिंतन करने की हिदायत थी। चूंकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा को टालने की घोषणा कर दी थी और इंटर्नशिप की समय-सीमा बढ़ाने पर फैसला भी स्वास्थ्य मंत्रालय और संबंधित परीक्षा नियामक को करना है।
कमेंट
कमेंट X