फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Govt School Students Assessment in Hindi English and Maths, Mission Buniyad till April 25

मिशन बुनियाद: हिंदी, गणित, अंग्रेजी में बच्चों के स्तर में सुधार का होगा मूल्यांकन, 25 अप्रैल तक चलेगा काम

Thu, 20 Apr 2023 04:13 PM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 04:13 PM IST
सार

मिशन बुनियाद: सरकारी स्कूलों में तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए लागू किए गए मिशन बुनियाद के तहत बच्चों के पढ़ने व गणना के स्तर में सुधार का मूल्यांकन होगा।

विज्ञापन
Delhi Govt School Students Assessment in Hindi English and Maths, Mission Buniyad till April 25
School Kids - फोटो : PTI

विस्तार

सरकारी स्कूलों में तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए लागू किए गए मिशन बुनियाद के तहत बच्चों के पढ़ने व गणना के स्तर में सुधार का मूल्यांकन होगा। यह प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद इसका डाटा स्कूलों को शिक्षा निदेशालय के ऑनलाइन मॉड्यूल पर अपलोड करना होगा। यह पहले चरण का मूल्यांकन होगा।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में मिशन बुनियाद अभियान शुरु किया हुआ है। यह मूल्यांकन इसी का हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे अपनी पुस्तकें पढ़ सकें और बेसिक गणना करना सीख सकें। निदेशालय ने स्कूलों को पहली तिमाही में बच्चों की भावनात्मक भलाई और मूलभूत कौशल पर ध्यान देने को कहा है। इस दौरान बच्चों के हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय का पर्याप्त अभ्यास कराया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं शिक्षा निदेशालय 11 मई से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित करेगा। इस मूल्यांकन से निदेशालय को विभिन्न गतिविधियों और शिविर की योजना को बनाने में भी मदद मिलेगी। स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा इस मूल्यांकन से न छूटे। 
 

यह भी ध्यान रखना है कि डाटा पूरी तरह से सटीक हो। मूल्यांकन कार्य करने वाले विशेषज्ञों को सलाह दी गई है कि वे सभी बच्चों का क्रमवार आकलन करें और उनके बारे में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए सटीक रिपोर्ट दें। ताकि उनके बौद्धिक एवं मानसिक स्तर में सुधार के प्रयास किए जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed