School Bomb Threat: दिल्ली के दो सीआरपीएफ स्कूलों में बम की अफवाह, जांच के बाद धमकी फर्जी घोषित
Bomb Threat: दिल्ली के दो सीआरपीएफ स्कूलों में बम होने की सूचना से मंगलवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने इसे पूरी तरह अफवाह करार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CRPF Schools: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हलचल मच गई, जब सीआरपीएफ द्वारा संचालित दो स्कूलों को बम की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। एक अज्ञात कॉलर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर दावा किया कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं।
सुबह करीब 9 बजे आई इस कॉल में चेतावनी दी गई कि प्रशांत विहार और द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूलों में बम रखे गए हैं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा को तत्काल तैनात किया गया।
सुरक्षा जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "फोन आने के बाद टीमें दोनों स्थानों पर पहुंच गईं और एहतियात के तौर पर स्कूल भवनों को खाली करा लिया गया।"
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, "हमने स्कूलों का गहन निरीक्षण किया और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी को अफवाह घोषित कर दिया गया है।"
अधिकारी ने बताया कि पुलिस कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी विवरण का विश्लेषण कर रही है ताकि कॉल करने वाले की पहचान की जा सके और फर्जी धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके।
कमेंट
कमेंट X