{"_id":"5ff6f97bfa718f45d61e330d","slug":"delhi-allows-medical-colleges-under-state-govt-to-re-open-with-immediate-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने दिया तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेजों को खोलने का आदेश, कोविड-19 दिशा-निर्देशों का होगा पालन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली सरकार ने दिया तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेजों को खोलने का आदेश, कोविड-19 दिशा-निर्देशों का होगा पालन
Thu, 07 Jan 2021 05:40 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 07 Jan 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेजों को खोलने की अनुमति दी है। वैश्विक कोरोना महामारी के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेजों को खोलने का आदेश दिया गया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य सरकार के अधीन मेडिकल कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला किया है, क्योंकि राजधानी में वायरस की स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JEE Advanced 2021: आज शाम छह बजे शिक्षा मंत्री निशंक करेंगे जेईई एडवांस के तारीखों की घोषणा
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों को कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खोला जाएगा। मेडिकल कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से खोलने के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक तौर पर एमबीबीएस / बीडीएस प्रथम वर्ष बैच को इस तरह से बुलाया जाएगा ताकि एक वक्त में अधिक भीड़ न जुटे। कॉलेज दोबारा खुलने की तारीख से डेढ़ से दो महीने के भीतर पढ़ाई और प्रैक्टिकल पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद, अंतिम वर्ष के छात्रों को कॉलेज में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। अंतिम वर्ष के छात्रो सफल प्रशिक्षण के बाद परीक्षा दे सकते हैं। इसके बाद वे इंटर्न करने के पात्र होंगे। इसके बाद दूसरे वर्ष के एमबीबीएस / बीडीएस के विद्यार्थियों को फिर से कॉलेज बुलाने की अनुमति देने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-MHT CET 2020: बीटेक और बीफॉर्मा के लिए पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, करें डाउनलोड
कमेंट
कमेंट X