फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Defence Minister Rajnath Singh Addressed DIAT Convocation Ceremony Defence Institute of Advanced Technology

खुशखबर: डीआईएटी के 12वें दीक्षांत समारोह में बोले रक्षा मंत्री, कहा- उत्पाद विनिर्माण से रोजगार में बढ़ोतरी

Mon, 15 May 2023 07:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 07:15 PM IST
सार

DIAT Convocation Ceremony: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार, 15 मई को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी/DIAT) के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh Addressed DIAT Convocation Ceremony Defence Institute of Advanced Technology
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

DIAT Convocation Ceremony: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार, 15 मई को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी/DIAT) के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि देश अब आत्मनिर्भर बन रहा है और आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार भारत 2027 तक विश्व अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर आ जाएगा। सिंह ने उम्मीद जताई की रक्षा क्षेत्र में साइबर खतरों में वृद्धि के बीच प्रौद्योगिकी की प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र होगा।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। रक्षा क्षेत्र में भी बदलाव आ रहे हैं। हम इस क्षेत्र में कई तकनीकी बदलाव देख सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में कई समस्याएं भी उत्पन्न हुई हैं विशेषकर साइबर क्षेत्र में खतरे बढ़े हैं। हालांकि, बदलते परिदृश्य के साथ हमें प्रौद्योगिकी में उन्नयन की ओर बढ़ना होगा। अगर चुनौती है तो समाधान भी है। अब प्रौद्योगिकी को एडवांस बनाने के लिए प्रयास होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह ने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि हमें अन्य देशों से अलग होना चाहिए,  लेकिन मकसद यह है कि बुनियादी आवश्यकताओं का निर्माण हम करें और हम उन्हें निर्यात करने में भी सक्षम हों। उन्होंने कहा कि देश में उत्पादों के विनिर्माण से रोजगार सृजन में मदद मिलेगी। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने सपना देखा है कि भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा। 

 

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि 2027 तक भारत विश्व अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर आ जाएगा। अपने सपने को साकार करने के लिए हमें इस दिशा में काम करना चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि डीआईएटी के 12वें दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनकर उन्हें काफी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के समय से ही संस्थान ने शानदार काम किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed