खुशखबर: डीआईएटी के 12वें दीक्षांत समारोह में बोले रक्षा मंत्री, कहा- उत्पाद विनिर्माण से रोजगार में बढ़ोतरी
DIAT Convocation Ceremony: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार, 15 मई को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी/DIAT) के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DIAT Convocation Ceremony: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार, 15 मई को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी/DIAT) के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि देश अब आत्मनिर्भर बन रहा है और आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार भारत 2027 तक विश्व अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर आ जाएगा। सिंह ने उम्मीद जताई की रक्षा क्षेत्र में साइबर खतरों में वृद्धि के बीच प्रौद्योगिकी की प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र होगा।
रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। रक्षा क्षेत्र में भी बदलाव आ रहे हैं। हम इस क्षेत्र में कई तकनीकी बदलाव देख सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में कई समस्याएं भी उत्पन्न हुई हैं विशेषकर साइबर क्षेत्र में खतरे बढ़े हैं। हालांकि, बदलते परिदृश्य के साथ हमें प्रौद्योगिकी में उन्नयन की ओर बढ़ना होगा। अगर चुनौती है तो समाधान भी है। अब प्रौद्योगिकी को एडवांस बनाने के लिए प्रयास होने चाहिए।
सिंह ने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि हमें अन्य देशों से अलग होना चाहिए, लेकिन मकसद यह है कि बुनियादी आवश्यकताओं का निर्माण हम करें और हम उन्हें निर्यात करने में भी सक्षम हों। उन्होंने कहा कि देश में उत्पादों के विनिर्माण से रोजगार सृजन में मदद मिलेगी। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने सपना देखा है कि भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि 2027 तक भारत विश्व अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर आ जाएगा। अपने सपने को साकार करने के लिए हमें इस दिशा में काम करना चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि डीआईएटी के 12वें दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनकर उन्हें काफी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के समय से ही संस्थान ने शानदार काम किया है।
कमेंट
कमेंट X