फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Decision on opening of schools and Chhath Mahaparv in Delhi will be taken on 27th october

School Reopening : राजधानी दिल्ली में स्कूलों को खोलने और छठ महापर्व के आयोजन पर 27 को होगा फैसला

Sat, 23 Oct 2021 02:05 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 02:05 PM IST
सार

School Reopening : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छठ महापर्व को लेकर उप राज्यपाल को पत्र लिखकर डीडीएमए की बैठक बुलाने की मांग कर चुके हैं। राजधानी दिल्ली में पूर्वांचल और बिहार के लोग महापर्व को मनाने देने के छूट की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Decision on opening of schools and Chhath Mahaparv in Delhi will be taken on 27th october
27 अक्तूबर को दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग (डीडीएमए) की मिटिंग बुलाई गई है। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व के आयोजन और 9वीं कक्षा से नीचे के बच्चों के लिए स्कूलों को खोलने के मुद्दे पर दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग (डीडीएमए) की मीटिंग बुलाई गई है। यह मीटिंग 27 अक्तूबर को होगी और इसमें दिल्ली के उप राज्यपाल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विशेषज्ञ समिति के लोग शामिल होंगे। इस बैठक में दिल्ली में कोरोना के मौजूदा हालात, त्योहारों के आयोजन, कोरोना संक्रमण से निपटने के तरीके और टीकाकरण अभियान पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन


पूर्वांचल और बिहार के लोग कर रहे हैं छठ महापर्व के लिए छूट की मांग
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छठ महापर्व को लेकर उप राज्यपाल को पत्र लिखकर डीडीएमए की बैठक बुलाने की मांग कर चुके हैं। राजधानी दिल्ली में पूर्वांचल और बिहार के लोग महापर्व को मनाने देने के छूट की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा 9वीं कक्षा से नीचे के बच्चों के लिए स्कूलों खोलने के लिए भी चर्चा होगी। दिल्ली में अभी केवल 9वीं से 12वीं तक के स्कूल ही खुले हैं। दीपावली के बाद स्कूलों को अन्य कक्षाओं के लिए खोला जाए या नहीं, इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में अब कोरोना काबू में है
देश की राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण दिखाई पड़ने लगा है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी गिरकर 500 से नीचे आ चुकी है। रोज होने वाले कोरोना जांच में केवल 0.05 फीसद लोग ही संक्रमित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 38 नए मामले देखने को मिलें, वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई। दिल्ली के निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए 30 फीसद बेड को कम कर के 10 फीसद कर दिया गया है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 25,091 है। अब तक हुए संक्रमितों की कुल संख्या 14,39,526 है और 14.14 लाख से भी अधिक लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed