फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Decision in HRD and UGC meeting, new session in universities and colleges from November

एचआरडी और यूजीसी बैठक में फैसला, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नवंबर से नया सत्र

Wed, 08 Jul 2020 07:46 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jul 2020 07:46 AM IST
सार

  • एचआरडी और यूजीसी बैठक में फैसला, डीयू ओपन बुक एग्जाम 15 अगस्त के बाद
  • जेईई मेन और नीट का रिजल्ट तक सभी यूनिवर्सिटी में दाखिला विंडो ओपन रहेगी
  • विश्वविद्यालयों में नवंबर तक रिजल्ट जारी होने की संभावना

विज्ञापन
Decision in HRD and UGC meeting, new session in universities and colleges from November
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : एएनआई

विस्तार

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 नवंबर से शुरू होगा। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को मंत्रालय, यूजीसी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसी बैठक में यह फैसला लिया गया है कि जेईई मेन और नीट 2020 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने तक दिल्ली विश्वविद्यालय समेत देश के सभी विश्वविद्यालयों को अपनी एडमिशन विंडो ओपन रखनी होगी, ताकि कोई भी छात्र उच्च शिक्षा में दाखिले से बंचित न रहे।

विज्ञापन


यूजीसी कमीशन की बैठक के तहत संशोधित गाइडलाइन आने के कारण अब दिल्ली विश्वविद्यालय में ओपन बुक एग्जाम 15 अगस्त के बाद होंगे। डीयू प्रशासन को दस जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षा एक महीना स्थगित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने डीयू ओपन बुक एग्जाम मामले में छात्रों की दिक्कतों पर यूजीसी और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से विस्तार से रिपोर्ट ली। इसी के तहत केंद्रीय मंत्री ने यूजीसी और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया है कि 15 अगस्त के बाद परीक्षा आयोजित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में ओपन बुक एग्जाम को लेकर अपनी तैयारी जांचें कि क्या यह संभव है। इसके अलावा छात्रों को भी परीक्षा की तैयारी का मौका मिल जाएगा। जिन छात्रों के पास इस ऑनलाइन परीक्षा देने का साधन नहीं है, वे भी अपनी तैयारी कर लें।

हालांकि 15 अगस्त के बाद जब डीयू प्रशासन ओपन बुक एग्जाम पर अपनी तैयारी के आधार पर शेड्यूल जारी करेगा, उससे पहले एक रिपोर्ट मंत्रालय को भी देनी होगी। इसमें बताना होगा कि छात्रों को इससे किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं होगी।


अक्तूबर या नवंबर तक रिजल्ट:
विश्वविद्यालयों में 30 सितंबर तक फाइनल ईयर की परीक्षा आयोजित करने के आधार पर अक्तूबर या नवंबर तक रिजल्ट जारी हो जाएंगे। इस प्रकार विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 2020 सत्र नवंबर तक ही शुरू हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed