फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUSAT CAT 2021 Cochin University of Science and Technology Entrance Exam

प्रवेश परीक्षा : सीयूसेट में दाखिले के लिए जून में होगा कॉमन एडमिशन टेस्ट

Mon, 15 Mar 2021 10:33 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 15 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
CUSAT CAT 2021 Cochin University of Science and Technology Entrance Exam
कोचीन यूनिवर्सिटी : कोचीन विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala Graphics

कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) की ओर से विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देश के प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां इंजीनियरिंग, पर्यावरण अध्ययन, मानविकी, कानून, समुद्री विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे नौ शैक्षिक संकाय हैं।

विज्ञापन


इस विश्वविद्यालय में दाखिलों के लिए यों तो प्रत्येक वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। लेकिन उल्लेखनीय है कि बीते साल 2020 में वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के कारण यहां प्रवेश परीक्षा टाल दी गई थी, लेकिन इस बार कोचीन विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से सत्र 2021-22 के दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय किया है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट (CUSAT CAT) 12, 13 और 14 जून को आयोजित किए जाएंगे। सीयूसेट की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

हालांकि, अब परीक्षा की तारीख और पंजीकरण अनुसूची आधिकारिक तौर पर cusat.ac.in पर घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पत्रक को खबर में दिए गए लिंक के माध्यम से आगे पढ़ सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण 10 मार्च से शुरू हो चुके हैं। सीयूसेट-कैट के लिए पंजीकरण करने के लिए, राज्य मेरिट / अखिल भारतीय कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,100 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि केरल राज्य के निवासी एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क राशि सिर्फ 500 रुपए रखी गई है। 

गौरतलब है कि कोचीन विश्वविद्यालय परीक्षा समाप्त होने के बाद, पहले सीयूसेट-कैट की उत्तर कुंजी जारी करेगा। इस पर आपत्तियां आमंत्रित करने के बाद फिर आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूसेट-कैट के परिणाम जारी करता है। परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों की योग्यता सूची जारी की जाती है। इस सूची के वरीयता क्रम के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया के द्वारा उम्मीदवारों को दाखिला दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed