फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG Result will be declared on 4 July at cuet.nta.nic.in; Check direct link here

CUET UG 2025 Result Date OUT: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट चार जुलाई को होगा जारी, एनटीए ने की आधिकारिक घोषणा

Wed, 02 Jul 2025 08:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 08:06 PM IST
सार

CUET UG Result Date: सीयूईटी यूजी के नतीजों का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। हालांकि, यह इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है क्योंकि एनटीए ने परिणाम जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है।
 

विज्ञापन
CUET UG Result will be declared on 4 July at cuet.nta.nic.in; Check direct link here
CUET UG 2025 Result Date OUT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG Result 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तारीख का एलान कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, नतीजों की घोषणा शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को की जाएगी। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स

विज्ञापन


हालांकि, एजेंसी ने अभी तक परिणाम जारी करने के समय पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। जो भी उम्मीदवार सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख पाएंगे।
विज्ञापन


एनटीए सीयूईटी यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी मंगलवार, 1 जुलाई को प्रकाशित कर चुका है। इसके बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के बीच परिणाम को लेकर बेसब्री बढ़ गई थी। हालांकि, अब परिणाम जारी करने का तारीख का एलान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


CUET UG 2025: स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा शामिल?

सीयूईटी यूजी 2025 स्कोरकार्ड में निम्न जानकारियां शामिल होंगी:

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • श्रेणी
  • प्राप्त अंक
  • आवेदन किया गया प्रोग्राम
  • लिंग
  • विषय कोड
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
     

CUET UG Result 2025: जून में हुई थी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा 13 मई से 4 जून तक भारत में 388 केंद्रों और विदेशों में 24 केंद्रों पर 37 विषयों के लिए आयोजित की थी। यह परीक्षा 13 भाषाओं और 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें एक सामान्य योग्यता परीक्षा भी शामिल थी। परीक्षा में देशभर से 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। एकाउंटेंसी विषय की पुनर्परीक्षा 2 से 4 जून के बीच कराई गई, जबकि तमिल और उर्दू भाषा की परीक्षा 4 जून को हुई।  

CUET UG Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

एनटीए ने बताया है कि सीयूईटी यूजी के नतीजे 4 जुलाई को घोषित कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'CUET UG Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को सुरक्षित रखें।


सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed