{"_id":"669d01bf6973b13b7104323a","slug":"cuet-ug-result-2024-expected-to-release-on-july-22-read-all-details-2024-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CUET Result 2024: सीयूईटी-यूजी रिजल्ट कल जारी होने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे चेक; पढ़ें पूरा विवरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET Result 2024: सीयूईटी-यूजी रिजल्ट कल जारी होने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे चेक; पढ़ें पूरा विवरण
Sun, 21 Jul 2024 06:10 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:10 PM IST
सार
CUET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
CUET UG 2024
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
CUET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या सीयूईटी यूजी 2024 का परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जुलाई को रिजल्ट जारी करने की उम्मीद है। रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - exams.nta.ac.in. के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
उम्मीदावारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (आवेदन संख्या और जन्म तिथि) का उपयोग करना होगा।
सीयूईटी-यूजी पुनः परीक्षा 2024 पहले 19 जुलाई को आयोजित की गई थी और लगभग 1,000 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। सीयूईटी-यूजी पुनः परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी आज जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सीयूईटी यूजी में, प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को पांच अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।
एनटीए कोई भी सीयूईटी यूजी मेरिट सूची जारी नहीं करेगा। चूंकि सीयूईटी यूजी की मेरिट सूची तैयार करने के मानदंड प्रत्येक भाग लेने वाले संस्थान के साथ भिन्न हो सकते हैं, प्रत्येक भाग लेने वाला संस्थान अपने मानदंडों के अनुसार मेरिट सूची तैयार करेगा और एनटीए स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को प्रवेश देगा।
विज्ञापन
Trending Videos
रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-Exams.nta.ac.in पर जाएं।
- अब CUET UG परीक्षा पृष्ठ खोलें।
- इसके बाद अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि प्रदान करें।
- सीयूईटी स्कोर जांचने के लिए सबमिट करें।
- अब रिजल्ट सामने प्रदर्शित होगा।
कमेंट
कमेंट X