फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG Exam 2024: CUET UG exam will start soon, read important guidelines here

CUET UG Exam 2024: जल्द शुरू होगी सीयूईटी यूजी की परीक्षा, महत्तवपूर्ण दिशा-निर्देश यहां पढ़ें

Wed, 15 May 2024 09:36 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Wed, 15 May 2024 09:36 AM IST
सार

CUET UG Exam 2024: एनटीए आज सीयूईटी यूजी की परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करने जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन 15 मई से 24 मई तक पेन पेपर मोड एवं सीबीटी माध्यम में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवार दिशा-निर्देश को पढ़ लें। 

विज्ञापन
CUET UG Exam 2024: CUET UG exam will start soon, read important guidelines here
CUET UG 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

 
विज्ञापन

CUET UG Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आज यानी 15 मई से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं उनको परीक्षा के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

यह परीक्षा 380 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के बाहर के 26 शहर भी शामिल हैं। इस साल, कुल 261 विश्वविद्यालय प्रवेश के लिए CUET UG 2024 स्कोर स्वीकार करेंगे। CUET UG 2024 में 63 टेस्ट पेपर शामिल होंगे। विशिष्ट विषयों और सामान्य परीक्षा के लिए पेपर की अवधि 60 मिनट होगी, बाकी पेपरों के लिए 45 मिनट है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थीयों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट- Exams.nta.ac.in/CUET-UG के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर ले और उसका प्रिंट आउट निकाल कर परीक्षा केंन्द्र पर ले जाना ना भूलें। 

उम्मीदवारों को परीक्षण केंद्र में सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा अधिकृत फोटो आईडी जैसे कि आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस में से एक वेरिफिकेशन के लिए साथ लेकर जाना होगा। प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। 


CUET UG Exam 2024: परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली आवश्यक चीजें 
 

  • सीयूईटी 2024 एडमिट कार्ड
  • वैध आईडी प्रमाण - पैन कार्ड / आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी
  • सीयूईटी यूजी 2024 स्व-घोषणा फॉर्म
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)
  • पानी की बोतल 


CUET UG Exam 2024: महत्तवपूर्ण दिशा-निर्देश 
 

  • अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लेकर केंद्र पर न जाएं।
  • काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करें।
  • पानी की बोतल पारदर्शी होनी चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
  • छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी खाद्य पदार्थ लाने की अनुमति नहीं है।
  • अभ्यर्थियों को बॉलपॉइंट पेन के अलावा कोई नोट्स, पाठ्यपुस्तकें या स्टेशनरी वस्तु नहीं ले जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed