CUET UG Exam 2023: परीक्षा केंद्र का चयन करने के बाद भी दूसरे शहर जाने को मजबूर छात्र, बयां किया दर्द
CUET-UG 2023: सीयूईटी-यूजी की परीक्षाएं रविवार 21 मई 2023 से देशभर में मणिपुर को छोड़कर शुरू हो रही हैं। लेकिन इस बीच छात्रों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET-UG Exam 2023: सीयूईटी-यूजी की परीक्षाएं रविवार 21 मई 2023 से देशभर में मणिपुर को छोड़कर शुरू हो रही हैं। लेकिन इस बीच छात्रों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल सीयूईटी-यूजी परीक्षा के लिए हजारों उम्मीदवारों ने अपने शहर में परीक्षा केंद्र का चयन किया था। लेकिन उन्हें सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। सोशल मीडिया भी इस मुद्दे पर चिंतित छात्रों के पोस्ट से भर गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इनमें से कई छात्रों से बात की, जिन्होंने कहा कि इस मुद्दे को ईमेल के माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को फ़्लैग करने के बावजूद, उन्हें अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। NTA को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) - UG आयोजित करने का काम सौंपा गया है, जो इस रविवार से शुरू होने वाला है।
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा 17 वर्षीय रिया ने बताया कि "मैंने सीयूईटी आवेदन पत्र में अपनी पसंद के रूप में दुमका (झारखंड) और देवघर (झारखंड) परीक्षा केंद्रों को चुना, लेकिन मुझे 26 मई को अपनी परीक्षा के लिए केंद्र के रूप में भुवनेश्वर (खोरधा) मिला। मेरे कई दोस्त इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं।
जम्मू और कश्मीर में अपेक्षाकृत गरीब पृष्ठभूमि के छात्र सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। शेख दानियाल ने कहा "मैं कश्मीर से हूँ। मेरा परीक्षा केंद्र यहां से लगभग 500 किमी दूर चंडीगढ़ में है। मैं एक सुदूर इलाके में रहता हूं। कृपया इस प्रक्रिया को समझाएं।
17 वर्षीय फैसल रशीद ने कहा, "मैं शोपियां, कश्मीर से हूं, और मेरा आवंटित शहर बठिंडा, पंजाब है, जो यहां से लगभग 227 किलोमीटर दूर है। जब मैंने परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, तो मैंने इसका विकल्प नहीं चुना था। राशिद ने कहा, "उन छात्रों पर यह अतिरिक्त बोझ डालना अनुचित है, जो पहले से ही उच्च शिक्षा हासिल करने में बहुत सारी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। छात्र अपनी वित्तीय परिस्थितियों की परवाह किए बिना प्रवेश परीक्षा में प्रतिस्पर्धा करने और शिक्षा तक पहुंच के समान अवसरों के हकदार हैं।"
कमेंट
कमेंट X